फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर आईडी बनवाने को लगी होड़

Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में बुधवार को मतदाताओं की भीड़ मेला का एहसास करा रही थी। अमर उजाला फाउंडेशन के तीसरे और अंतिम कैंप में मतदाता पहचान पत्र बनवाने को एक तिहाई शहर आंमत्रित था। इससे पहले भी 20 और 24 फरवरी को इसी प्रकार के कैंप लगाए जा चुके हैं। अंतिम कैंप में 1638 नए मतदाता बनने के लिए आवेदन भरे गए, वहीं तमाम मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए तीन कैंपों में शहर के विभिन्न भागों से मतदाताओं के लिए सहूलियत दी गई थी। यहां बता दें कि पहला कैंप 20 फरवरी को राजकीय डिग्री कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में लगाया गया था। इसमें नई वोटर आईडी के लिए 580 और वोटरआईडी सुधार के लिए 378 मतदाताओं ने आवेदन पत्र भरे थे। 24 फरवरी को एनएमएसएन दास कॉलेज में आयोजित शिविर में 600 मतदाताओं ने नई वोटर आईडी को और 500 मतदाताओं ने वोटर आईडी में सुधार को आवेदन किए थे। आखिरी और तीसरे कैंप में बुधवार को इस्लामिया कॉलेज में सर्वाधिक आवेदन भरे गए। इसमें नई आईडी के लिए 1638 और सुधार के लिए 609 आवेदन भर गए। इस प्रकार शहर के तीनों कैंपों में नई वोटर आईडी पाने को 2818 युवा आगे आए, वहीं 1487 मतदाताओं के वोटर आईडी में सुधार के आवेदन भरे गए।

कैंप के बाद भी मतदाताओं को सुविधा
सुपरवाइजर विजय कुमार सक्सेना ने कहा है कि अमर उजाला के कैंप समाप्त हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी मतदाता अपने बीएलओ से मिलकर नई वोटर आईडी बनवाने को आवेदन कर सकते हैं। कैंप के माध्यम से बीएलओ की पहचान भी मतदाताओं से हो चुकी है।
विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधाओं को फोन नंबर-
टोल फ्री नंबर-1800-180-3712
तहसील मतदाता रजिस्ट्रीकरण कार्यालय- 05832-220114

मुझे लगा कि मेरा वोटर आईडी नहीं बन पाएगा लेकिन अमर उजाला के कैंप ने मेरी उम्मीदों को बनाए रखा। यहां मुझे ठीक से समझाकर मेरा आवेदन भरवा दिया गया। मुझे बेहद खुशी है।
-सोनाली
मैं तो अपने क्षेत्र के बीएलओ को जानती भी नहीं थी। कैंप में आकर मुझे लगा कि मतदाता पहचान पत्र बनवाना अधिक कठिन नहीं है। फार्म के साथ क्या लगना था। यह सब उसे बताया गया। कैंप उसके लिए सराहनीय रहा।
-प्रियंका
अब तक वह वोटर आईडी के लिए भटकता रहा। अमर उजाला ने प्रचार-प्रसार के साथ उसे और उसके साथियों को मौका दिया तो उसका आवेदन भी भर गया। उसे उम्मीद है कि उसकी वोटर आईडी जल्दी उसके हाथ में होगी।
-रघुवीर
मेरे दोस्तों में अमर उजाला के कैंप की पहले से ही काफी चर्चा थी। उन्होंने यहां पहुंचकर कैंप का लाभ भी उठाया और ढेर सारी जानकारियां भी हासिल की। वह मोहल्ले के लोगों को भी अब जानकारी दे सक ते हैं।
विज्ञापन

-प्रशांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें