बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधौल में दो दिन पहले सफाई कर्मचारियों से मारपीट के मामले में उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने कहा है कि अगर सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि दो दिन पहले लोहिया गांव गिधौल में प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से पहले साफ सफाई के लिए दो दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यहां ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मूसाझाग पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने चेतावनी दी है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इससे पूर्व सभी सक्षम अधिकारियों से कर्मचारियों की पीड़ा बताई जा चुकी है।