फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक मजबूत होगी यूथ कांग्रेस

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी और निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और बदायूं लोकसभा प्रभारी विदित चौधरी ने यह बात प्रेस वार्ता में कही। संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे चौधरी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चाहते हैं कि युवा राजनीति में आगे आएं। लोकसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती जरूरी है। युवा ही कांग्रेस की ताकत हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो युवा वर्ग को आगे लाना चाहती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को युवा वर्ग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहता है। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, साजिद अली, पवन गौतम, शेखर, आमिर सुल्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें