TRAI लाने जा रही इंटरनेट टेलीफोनी फीचर, नेटवर्क नहीं है फिर भी कर पाएंगे कॉल

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 25 Oct 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Telecom Regulator Trai giving NOD to Internet Telephony Feature Enable Calling with Wi-Fi
सांकेतिक तस्वीर

    जल्द ही आप फोन में नेटवर्क ना होने के बाद भी किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर पाएंगे। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी Trai ने इंटरनेट टेलीफोनी तकनीक को मंजूरी दे दी है। इसके तहत यूजर्स वाईफाई के जरिए कॉलिंग कर पाएंगे।

    पढ़ें: 7,000 रुपये से कम कीमत वाले इस 4जी फोन में है 13MP का कैमरा, 4000mAh की बैटरी

    इस फैसले का पुरानी टेलीकॉम कंपनियां विरोध कर रही हैं, हालांकि यह ऐसी परिस्थिती में बड़ा कारगर साबित होगा जिन इलाकों में नेटवर्क नहीं होते या बेहद कमजोर होते हैं। इंटरनेट टेलीफोनी के लिए ट्राई ने दूरसंचार विभाग को अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं। इसमें ट्राई ने व्हॉट्सऐप जैसे ऐप के जरिए मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के कुछ नियम सुझाए हैं।

    विज्ञापन

    ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि इस तरह के इंटरनेट टेलीफोनी एप को मोबाइल नंबर सीरीज से जोड़ा जाएगा। दूरसंचार कंपनियां कॉल के लिए शुल्क लेंगी और उन पर सामान्य कॉल से जुड़े सभी नियम लागू होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्राई ने इंटरनेट कॉलिंग को काफी उपयोगी और वॉयस कॉलिंग का किफायती विकल्प करार दिया है। Trai के मुताबिक, "यह उन इलाकों में कॉल सफलता दर को बढ़ाएगी जहां पब्लिक इंटरनेट तो उपलब्ध है लेकिन किसी कंपनी के नेटवर्क ना आते हों।" ट्राई ने जब इस बारे में चर्चा की थी तो टेलीकॉम कंपनियों ने इसका विरोध किया था। कंपनियों को डर है कि इससे वॉयस कॉलिंग से होने वाली उनकी कमाई पर फर्क पड़ेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें