जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया में किसका प्लान है बेस्ट

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Mar 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone and idea which plan best for you
मोबाइल - फोटो : Shutterstock

    Airtel

    एयरटेल के दो नए प्लान 149 रुपये और 349 रुपये हैं। 149 रुपये के प्लान में एयरटेल से एयरटेल 28 दिन के लिए कॉलिंग फ्री, रोमिंग में इनकमिंग फ्री और 28 दिन के लिए 2 जीबी डाटा है। वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28GB डाटा और सभी नेटवर्क पर लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड है। हालांकि एक दिन में 500 एमबी डाटा यूज हो सकेगा।

    विज्ञापन

    Idea

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आइडिया के 345 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और अनलिमिडेट कॉलिंग है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी, हालांकि ग्राहक एक दिन में 500 एमबी डाटा ही यूज कर सकेंगे। यह प्लान आइडिया के कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है। आप इस ऑफर के लायक हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए My Idea ऐप में अपने मोबाइल नंबर से साइन करके एक्सक्लूसिव ऑफर्स सेक्सन में जा सकते हैं।

    Vodafone

    वोडाफोन के 346 रुपये और 342 रुपये के दो प्लान हैं। 342 रुपये में 28 जीबी 3G/4G डाटा और 28 दिन के लिए अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगा, हालांकि एक दिन में 1 जीबी डाटा ही यूज कर सकेंगे। 346 रुपये वाले प्लान में अनलिमिडेट कॉलिंग और 10 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन होगी। इसके तहत ग्राहक प्रति दिन 300 वॉयस कॉल कर सकते हैं और इसके बाद कॉलिंग चार्ज लगेगा।

    Jio

    जियो के 303 रुपये वाले प्राइम मेंबर के प्लान में 28 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। एक दिन में 1 जीबी डाटा यूज किया जा सकता है। इस प्लान में लोकल, एसटीडी, रोमिंग और सभी नेटवर्क पर कॉलिंग और मैसेज 28 दिन के लिए फ्री है। जबकि नॉन प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज फ्री, डाटा 28 दिन के लिए 2.5 जीबी डाटा है। Jio के 19 से 9,999 तक के नए प्लान। 

    वहीं 149 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज 100, डाटा 2 जीबी है, जबकि नॉन प्राइम मेंबर के लिए सभी नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग, मैसेज 100, डाटा 1 जीबी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें