Facebook लाइक बटन बनाने वाले ने अपने फोन से क्यों डिलीट किया फेसबुक ऐप?

फेसबुक पर लाइक का कितना महत्व है, यह आपको बताने की जरूरत नहीं है। फोटो या पोस्ट डालकर दिन भर लाइक गिनना लोगों की दिनचर्या में शुमार हो गया है लेकिन क्या आपको पता है कि जिसने फेसबुक का लाइक बटन बनाया था, उन्होंने ही अपने फोन से फेसबुक ऐप को डिलीट कर दिया है।
Justin Rosenstein
ही इंजीनियर हैं जिन्होंने 2007 में फेसबुक लाइक बटन तैयार किया था, लेकिन आज वे खुद ही डर गए हैं। उनके मुताबिक फेसबुक ऐप बहुत ही खतरनाक है जो दुनियाभर के लोगों को मानसिक रूप से बीमार बना रहा है।
ये भी पढ़ेंः iPhone 7 है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन
34 वर्षीय जस्टिन ने फेसबुक के साथ-साथ रेडिट Reddit और स्नैपचैट से भी दूरी बना ली है। उन्होंने इनके लिए टाइम टेबल बनाया है कि कितनी देर कौन से ऐप पर बितानी है। उन्हें सोशल मीडिया से इतनी नफरत हो गई है कि उन्होंने नए आईफोन के असिस्टेंट को कमांड दिया है कि उनके फोन में कोई भी ऐप डाउनलोड ना हो।
साल 2016 की एक रिपोर्ट के मुताबिक युवा सबसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वक्त बिता रहे हैं और इसी कारण वे डिप्रेशन के शिकार भी हो रहे हैं।