ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर गूगल ने बनाया ये शानदार डूडल, आपने खेला क्या ?

amarujala.com- Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jun 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
ICC Champions Trophy 2017: Google makes Doodle with ludicrously addictive game
Google Doodle

    आज यानी गुरुवार से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो गई है। इस खास मौके पर गूगल ने बेहतरीन डूडल बनाया है। यह डूडल इस तरह बनाया गया है कि आप क्रिकेट गेम खेल सकते हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 8 देशों हिस्सा ले रहे हैं।

    गूगल ने जो डूडल बनाया है उसमें आपको घोंघा के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलना है। जैसे आप ही डूडल पर क्लिक करेंगे गेम शुरू हो जाएगा और फिल्ड में आपको घोंघे फिल्डिंग करते नजर आएंगे। इस डूडल वाले गेम में आपको बैटिंग का मौका मिलेगा। इस खास गेम को खेलने में बड़ा मजा आ रहा है। चाहें तो आप भी ट्राई कर सकते हैं। वहीं इस गेम को लेकर गूगल का कहना है कि आप धीमे इंटरनेट में भी गेम खेल सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि आज का पहला मैच मेजबान टीम इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला जाएगा। मैच ओवल के केनिंग्टन स्टेडियम में होगा। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 4 जून को होगा। मैच 4 जून को खेला जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें