पेटीएम पर भी मिलने लगा Redmi 3S Prime, जल्दी करें

शाओमी का कोई भी फोन हो वह भारतीय बाजार में धमाल मचा ही देता है। इन्हीं में से एक फोन रेडमी मी 3S प्राइम है जिसे हाल ही में बिना रजिस्ट्रेशन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की बिक्री फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन और mi.com पर हो रही है, लेकिन पेटीएम पर भी यह फोन मिलने लगा है। पेटीएम पर 30 मिनट में 29 फोन बिके हैंं।
रेडमी 3एस प्राइम की पहली सेल 24 मार्च को हुई थी जबकि दूसरी सेल शुक्रवार को यानी 31 मार्च को अमेजॉन और mi.com पर होगी। शाओमी के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में रेडमी 3एस प्राइम है। पेटीएम पर फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है।
रेडमी 3एस प्राइम की स्सेसिफिकेशन

इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर, 4100 एमएएच की बैटरी, 5 इंच की एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज और ब्लूटूथ है।