Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nitish was elected head boy and Tisya was elected head girl.

Solan News: नितीश हेड बॉय और तिस्या चुनी हेड गर्ल

Sun, 17 May 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:23 AM IST
Nitish was elected head boy and Tisya was elected head girl.
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान मौजूद छात्र परिषद सदस
विज्ञापन
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय ध्वज स्पोर्ट्स फ्लैग एवं चारों हाउसों के ध्वज के साथ अनुशासित प्रस्तुति दी। इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र परिषद के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न करवाए गए। विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र भरने के साथ प्रचार-प्रसार किया और अपने घोषणापत्र एवं स्लोगन तैयार कर चुनाव अभियान चलाया। 14 मई को आयोजित मतदान प्रक्रिया में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान के दौरान विद्यार्थियों ने आई-कार्ड बनाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
चुनाव परिणामों में नितीश को हेड बॉय और तिस्या शर्मा को हेड गर्ल चुना गया। वहीं ओजस एवं धृति को वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। आदित्य एवं धैर्य नेगी को स्पोर्ट्स इंचार्ज एवं वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज, अनिका को असेंबली इंचार्ज, शिवम को वाइस असेंबली इंचार्ज तथा रिदित को वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज चुना गया। टिवंकल को कल्चरल एवं क्लीनलीनेस इंचार्ज और अर्चित को वाइस कल्चरल एवं क्लीनलीनेस इंचार्ज नियुक्त किया गया। हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन में ऋग्वेद हाउस से पुंडरीक एवं अर्चित, सामवेद हाउस से धैर्य एवं जाह्नवी, यजुर्वेद हाउस से रुद्रांश एवं भव तथा अथर्ववेद हाउस से ओलिसा को वाइस हाउस कैप्टन चुना गया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। विद्यालय के डायरेक्टर समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की।
विज्ञापन

Followed