Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: How will the weather be in Bihar till May 8? Many people died due to storm and lightning

Bihar Weather: बिहार में आठ मई तक कैसा रहेगा मौसम? पिछले 24 घंटे में आंधी और वज्रपात के कारण 23 लोगों की मौत

Tue, 05 May 2026 10:46 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 05 May 2026 10:46 AM IST
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Bihar Weather: How will the weather be in Bihar till May 8? Many people died due to storm and lightning
पटना में झमाझम बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार के कई जिलों में आज भी तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दक्षिण-पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा जिले शामिल हैं। 



    जानिए आठ मई तक कैसा रहेगा मौसम
    छह मई को कुछ जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार ऑरेंज और दक्षिण बिहार के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सात मई को दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी पटना, मगध, मुंगेर, और भागलपुर प्रमंडल के जिलों में छह और सात मई को बारिश के आसार जताए गए हैं। आठ मई को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, दरभंगा, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इस कारण तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है। 10 मई के बाद ही मौसम सामान्य होगी। 

    विज्ञापन
    Bihar News : 5 दिन चैटिंग कर होटल में बुलाया, फिर पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत
    विज्ञापन

    पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत
    पिछले 24 घटे में लगभग पूरे बिहार में तेज हवा के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान करेंगे। कई जगह जलजमाव ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गई। आंधी, वज्रपात के कारण बिहार में 23 लोगों की मौत हुई। इसमें गयाजी में छह, पूर्वी चंपारण में चार, औरंगाबाद में चार, पश्चिमी चंपारण में दो, भोजपुर में दो,  रोहतास में दो, नालंदा में दो और खगड़िया में एक शख्स की जान चली गई। खराब मौसम के कारण हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

    विज्ञापन

    Followed