Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Samrat Chaudhary warned criminals to reform or leave patna Bihar

Bihar : नए कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट ने अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाएं या राज्य छोड़ दें

Sun, 15 Feb 2026 09:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Feb 2026 09:18 PM IST
सार

Bihar : पुराने सचिवालय में पिछले कुछ दिनों से एक नया कार्यालय बन रहा था। निर्माण कार्य पूरा होते ही सम्राट चौधरी अपने नए कार्यालय में पहुंचे। फिर लगे हाथ चेतावनी भी दे दी। कहा- या तो सुधर जाईए या फिर...

Bihar News : Samrat Chaudhary warned criminals to reform or leave patna Bihar
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज फिर अपराधियों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार छोड़ना होगा। दरअसल आज सम्राट चौधरी पुराने सचिवालय में बने नवनिर्मित कार्यालय में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। अपने नए कार्यालय में आते ही  सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। इस दौरान उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और राज्य की कानून-व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक बातचीत की।


    यह खबर भी पढ़ें-http://Shivratri 2026: शिवरात्रि पर सीएम के मंदिर आने से पहले जांच में क्या बताया? खाजपुरा शिव मंदिर आएंगे नितिन नवीन

    विज्ञापन

    अपराधियों को छोड़ना होगा बिहार
    बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ किए गए समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दो-टूक लहजे में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहेगा। जो अपराधी कानून को चुनौती देंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अपराधी या तो खुद को सुधार लें, अन्यथा उन्हें बिहार से भागना होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पूरी तरह स्वतंत्र हैं और वह अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने हिसाब से काम करें।
    विज्ञापन
    यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजीव नगर-आनंदपुरी के लोगों की परेशानी जल्द होगी खत्म, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया?

    जनता के दिल में उतरने की दी सलाह 
    गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए जनता के प्रति जवाबदेही और कार्यों में पारदर्शिता जरुरी है। उन्होंने राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम कैसे हो, इस पर भी बातचीत की। साथ ही सम्राट चौधरी ने पुलिस प्रशासन को आम लोगों के दिलों में उतरने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस प्रशासन पर अपनी सुरक्षा का भाव बढ़े,  इस ओर भी ध्यान देने की जरुरत है।  
    विज्ञापन

    Followed