Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Rohini Acharya targeted RJD party Lalu Yadav family nitish kumar patna bihar

Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष लालू यादव के 'परिवार' पर रोहिणी आचार्य का वार; बेटियों के अधिकार पर क्या लिखा?

Thu, 11 Dec 2025 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Dec 2025 06:58 PM IST
सार

Bihar : रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस दौरान रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का भी जिक्र किया। फिर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लालू परिवार को अच्छा नहीं लगेगा। 

Bihar News : Rohini Acharya targeted RJD party Lalu Yadav family nitish kumar patna bihar
रोहिणी आचार्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    रोहिणी आचार्य आज की तारीख में परिवार और पार्टी दोनों से दूर हैं, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अब भी जारी है। उन्होंने एक बार फिर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने खुलकर नीतीश कुमार की प्रशंसा की है। साथ ही कुछ ऐसी भी बात लिखा, जो लालू यादव और राबड़ी के साथ-साथ राजद परिवार को अच्छा न लगे।  


    यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल

    विज्ञापन

    जानिए रोहिणी ने क्या लिखा 
    रोहिणी ने लिखा है कि, "लड़कियों को 10,000 रुपये देना या साइकिलें बांटना, भले ही नेक इरादे से किया गया हो, लेकिन ये भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले व्यवस्थागत मुद्दों को हल करने के मद्देनजर अपर्याप्त है। सरकार और समाज का यह प्रथम दायित्व होना चाहिए कि वह बेटियों के समान अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, खासकर सामाजिक और पारिवारिक उदासीनता के मद्देनजर l"
    विज्ञापन
    यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला

    मायका पक्ष पर भी किया हमला 
    रोहिणी ने लिखा है कि, "बिहार में गहरी जड़ें जमा चुकी पितृसत्तात्मक मानसिकता सामाजिक और राजनीतिक, दोनों क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता पैदा करती है। प्रत्येक बेटी को इस आश्वासन के साथ बड़े होने का अधिकार है कि उसका मायका एक ऐसा सुरक्षित स्थान है, जहाँ वह बिना किसी डर, अपराधबोध, शर्म या किसी को कोई स्पष्टीकरण दिए बिना लौट सकती है। इस उपाय को लागू करना केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं है, बल्कि अनगिनत महिलाओं को भविष्य में होने वाले शोषण और उत्पीड़न से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।"

    तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकने का लगाया था आरोप
    दरअसल रोहिणी आचार्य का मायका से संबंध अब बिलकुल खराब हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर चप्पल फेंकने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने संजय यादव सहित दो अन्य नाम भी लिए थे। इस पोस्ट से यह स्पष्ट झलकता है कि चप्पल फेंकने वाले मामले में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने कोई पहल नहीं की थी। इसी बात को लेकर रोहिणी ने लिखा है कि "प्रत्येक बेटी को इस आश्वासन के साथ बड़े होने का अधिकार है कि उसका मायका एक ऐसा सुरक्षित स्थान है, जहाँ वह बिना किसी डर, अपराधबोध, शर्म या किसी को कोई स्पष्टीकरण दिए बिना लौट सकती है।"

     

    विज्ञापन

    Followed