Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rain in Patna exposed the Mithapur flyover, the road suddenly caved in, Road jam

Bihar News: पटना में बारिश ने खोली मीठापुर फ्लाईओवर की पोल, अचानक धंस गई सड़क, जाम में फंसी कई गाड़ियां

Sat, 04 Oct 2025 12:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:01 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था पहले से ही खराब रही है और हर बारिश के बाद यहां जलजमाव आम बात हो जाती है। लगातार बारिश के कारण आज सड़क पूरी तरह धंस गई। 

Bihar News: Rain in Patna exposed the Mithapur flyover, the road suddenly caved in, Road jam
धंस गई मीठापुर पुल की सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    पटना के व्यस्ततम मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार शाम को सड़क अचानक धंस गई, जिससे एक पिकअप ट्रक और कई अन्य वाहन उसमें फंस गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने शहर की सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक एक बड़ी गड्ढे जैसी धंसी हुई जगह बन गई, जिसमें सबसे पहले एक पिकअप ट्रक गिरा। इसके बाद पीछे से आ रहे दोपहिया और तिपहिया वाहन भी उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और नगर निगम को सूचित किया, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।


    बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से ज़मीन के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे यह धंसाव हुआ। घटना के बाद इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और फ्लाईओवर के नीचे की सड़क को फिलहाल बंद कर दिया गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

    विज्ञापन

    खबर अपडेट हो रही है...
    विज्ञापन

    Followed