Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : prashant kishor allegation on samrat choudhary education before bihar election 2025

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को पढ़ाई में तेजस्वी यादव से भी बताया पीछे; क्या-क्या जड़े आरोप

Fri, 19 Sep 2025 04:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 19 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

Samrat Choudhary Education :  प्रशांत किशोर ने विपक्ष की कमान कसकर थाम ली है। अब पीके ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पढ़ाई में तेजस्वी यादव से भी पीछे बताते हुए उनकी पुरानी फाइल को पलट दिया है।

Bihar News : prashant kishor allegation on samrat choudhary education before bihar election 2025
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम की डिग्री पर ही सवाल उठा दिया है। कहा है कि सम्राट चौधरी तो मैट्रिक पास भी नहीं है। फिर उन्होंने कामराज यूनिवर्सिटी से स्नातक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डी. लिट्. की डिग्री कैसे ले ली? इसका जवाब सम्राट चौधरी को खुद देना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा सम्राट चौधरी के मैट्रिक फेल होने की बात मैं नहीं बल्कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सुप्रीम कोर्ट में कही है और सम्राट चौधरी ने 2010 में इस बात को स्वीकार किया है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ही उन्होंने यह आरोप लगाए...आइए जानते हैं, उन्होंने क्या-क्या बातें कही...



    'कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या का आरोप'
    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगया कि सम्राट चौधरी का पहला नाम सम्राट कुमार मौर्य है। 1998 में कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप सम्राट चौधरी पर लगा कि इन्होंने बम मारकर सदानंद सिंह समेत छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद केस हुआ। सम्राट चौधरी जेल गए। छह महीने बाद नाबालिग होने के नाम पर वह जेल से निकले। जनता को मैं बता रहा हूं कि आपका उपमुख्यमंत्री मर्डर का अभियुक्त है। वह जेल गए हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहली बार मंत्री बनने के बाद सम्राट पर उम्र घोटाला का आरोप लगा। केस भी हुआ। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। हालांकि, यह सब बात पुरानी हो गई है। सम्राट चौधरी भी कई बार कह चुके हैं कि यह बात पुरानी हो गई। सब सेटल हो गया। लेकिन, एक बात सेटल नहीं हुई। उसका खुलासा अब कर रहा हूं।

    विज्ञापन
    रोहिणी आचार्य खुलकर उतरीं मैदान में; तस्वीर-वीडियो से तेजस्वी यादव को दिखाया आइना?
    विज्ञापन

    'इनका चाल चरित्र चेहरा अब सामने आ चुका है'
    प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में सम्राट चौधरी के वकील ने जो दस्तावेज पेश की थी। उसमें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सम्राट कुमार मौर्य जो मैट्रिक पास होने का दावा कर रहे हैं, उन्हें मात्र 234 नंबर आया है। इसलिए वह परीक्षा फेल हो गए। यह दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में है। इसके बाद 2010 में जब सम्राट चौधरी ने जो हलफनामा दिया, उसमें लिखा कि मैं सातवीं पास हूं। अब जनसुराज का सवाल है कि इस राज्य के डिप्टी सीएम यह बताएं कि वह मैट्रिक कब पास किए? क्योंकि 2010 के बाद उन्होंने मैट्रिक पास दी नहीं है। अब सीधा सवाल यह है कि सम्राट कुमार मौर्य ने मैट्रिक परीक्षा कब पास किया? प्रशांत किशोर ने कहा कि यह आदमी इतने फर्जी हैं कि इन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास ही नहीं की और दावा करते हैं कि मैंने डी. लिट्. पास की है वह भी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के नाम बदलू नेता हैं। इनका चाल चरित्र चेहरा अब सामने आ चुका है। अब जनता ही इनका भविष्य तय करेगी।

    विज्ञापन

    Followed