Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Minister Ashok Choudhary attacks Prashant Choudhary, Jehanabad JDU Jansuraj

Bihar: 'मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा लेकिन शर्त है...', नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का PK को करारा जवाब

Fri, 26 Sep 2025 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बार-बार लगाए जा रहे आरोपों पर नाराज़गी जाहिर करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मेरे पास कोई भी नाजायज संपत्ति नहीं है। आरोप लगाने से पहले तथ्यों के साथ आएं। इसके बाद मेरे ऊपर आरोप लगाएं।

Bihar News: Minister Ashok Choudhary attacks Prashant Choudhary, Jehanabad JDU Jansuraj
मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के सवालों का दिया जवाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री अशोक चौधरी पर जो आरोप लगाए, उसको लेकर सियासी घमासान अब तक जारी है। शुक्रवार को मंत्री अशोक ने जहानाबाद में प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर प्रशांत किशोर मेरे या मेरी पत्नी के नाम एक कट्ठा भी नाजायज जमीन साबित कर दें, तो मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा। नगर भवन में आयोजित महिला रोजगार योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने कहा कि मेरी सारी संपत्ति पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और विधायकों को हर साल संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। ऐसे में मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।



    कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं
    प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर को कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं। मैं कोर्ट का ट्रायल करूंगा, मीडिया का नहीं। नया आरोप होगा, तो जवाब देने को तैयार हूं। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि मैंने पोर्टल पर पहले ही जवाब दे दिया है। यदि कोई नया आरोप लगाया जाता है, तो उसका भी जवाब देने को तैयार हूं।

    विज्ञापन

    10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई
    वायरल हो रहे एक भजन गाते वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह वीडियो दो साल पुराना है, जब मैं एक पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उसका वर्तमान से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री अशोक चौधरी जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर नगर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और महिलाएं मौजूद थीं।
    विज्ञापन

    'इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई'
    प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था  कि अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। हमारे पास इस ट्रस्ट के खिलाफ सबूत नहीं है, लेकिन शांभवी चौधरी के सायन कुणाल से सगाई के बाद ही इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई। पिछले दो साल में सगाई से शादी के बीच कुल 38.44 करोड़ रुपये की पांच जमीनें खरीदी गई जिसका चेक से पेमेंट किया गया। इन सभी जमीनों का मालिकाना हक अशोक चौधरी और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के पास हैं। प्रशांत किशोर ने सवाल पूछते हुए कहा था कि अशोक चौधरी को बताना चाहिए कि इस ट्रस्ट से उनका क्या लेना देना है? अगर कोई लेना देना नहीं है तो ट्रस्ट से जुड़ी अनीता जी जो किशोर कुणाल की पत्नी हैं, उनके अकाउंट से अशोक चौधरी की पत्नी के अकाउंट में रुपये क्यों ट्रांसफर हुए हैं? यह सब रिकॉर्ड हमारे पास है। साथ ही इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों जिनमें अनिता जी, पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माताजी जैसे लोग भी हैं, उनको बताना चाहिए कि ट्रस्ट के माध्यम से अचानक हाल के दिनों में इतनी जमीन की खरीद क्यों की गई है?

     

    विज्ञापन

    Followed