Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: BJP candidates' names for these 41 seats go viral, see the list circulating on social media

Bihar Election: एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची

Sat, 11 Oct 2025 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Oct 2025 09:51 AM IST
सार

BJP Candidate List: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा के 41 नेताओं के नाम सामने आए हैं। चर्चा है कि इन नामों पर आलाकमान ने मुहर लगा दी है। यह उम्मीदवार अब नामांकन भरने की भी तैयारी कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर पुराने चेहरे हैं। 
 

Bihar Election: BJP candidates' names for these 41 seats go viral, see the list circulating on social media
भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक के दौरान कई पुराने चेहरों को फिर से टिकट देने की बात कही गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब तक सीट बंटवारे का एलान नहीं हुआ है। लेकिन, सोशल मीडिया पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान की ओर से कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम मुहर लगा दी गई है। इस सूची में भाजपा मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हैं। आलाकमान ने इन्हें सर्वे और समीकरण में फिट पाया है। सोशल मीडिया पर भी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। हालांकि, भाजपा ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। कहा है कि भाजपा अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी करेगी। इधर, अमर उजाला की टीम ने कुछ वर्तमान विधायकों से भी इस लिस्ट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि हमलोगों की तैयारी पूरी है। औपचारिक एलान होते ही नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया जाएगा। 



    कई मौजूदा विधायकों को मिला दोबारा मौका
    सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में शामिल कई नाम मौजूदा भाजपा विधायकों के हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका देने का फैसला किया है। कुछ वर्तमान मंत्री को टिकट दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट शेयरिंग पर जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि एनडीए अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगों के कारण अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा है कि एनडीए में सबकुछ पॉजिटिव है। लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका है। 

    विज्ञापन


    विज्ञापन
     

    जानिए, कहां से कौन होंगे उम्मीदवारों ...

    क्रमांक विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार
    1 पारू अशोक कुमार सिंह
    2 बरौली रामप्रवेश राय
    3 गोपालगंज कुसुम देवी
    4 गोरियाकोठी देवेन्द्रकांत सिंह
    5 अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
    6 हाजीपुर अवधेश सिंह
    7 रोसड़ा (एससी) वीरेन्द्र पासवान
    8 बेगूसराय कुंदन सिंह
    9 बिहपुर कुमार शैलेन्द्र
    10 कटोरिया (एसटी) निक्की हेम्ब्रम
    11 बिहारशरीफ सुनील कुमार
    12 बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचोल
    13 झंझारपुर नीतिश मिश्र
    14 छातापुर नीरज कुमार सिंह
    15 फारबिसगंज विद्याशागर केसरी
    16 बनमनखी (एससी) कृष्ण कुमार ऋषि
    17 पूर्णिया विजय खेमका
    18 कटिहार तारकिशोर प्रसाद
    19 प्राणपुर निशा सिंह
    20 सहरसा आलोक रंजन झा
    21 दरभंगा संजय सरावगी
    22 केवटी मुरारी मोहन झा
    23 जाले जीवेश कुमार
    24 औराई रामसूरत राय
    25 कुड़नी केदार प्रसाद गुप्ता
    26 बरूराज अरुण कुमार सिंह
    27 लौरिया विनय बिहारी
    28 चनपटिया उमाकांत सिंह
    29 बेतिया रेणु देवी
    30 हरिसिद्धि कृष्ण नंदन पासवान
    31 बांकीपुर नितिन नवीन
    32 पिपरा श्याम बाबू प्रसाद यादव
    33 मधुबन राणा रणधीर सिंह
    34 मोतिहारी प्रमोद कुमार
    35 चिरैया लालबाबू प्रसाद गुप्ता
    36 ढाका पवन जायसवाल
    37 रीगा मोतीलाल प्रसाद
    38 बथनाहा (एससी) अनिल राम
    39 परिहार गायत्री देवी
    40 बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
    41 खजौली अरुण शंकर प्रसाद

    विज्ञापन

    Followed