Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Amit Shah's program in Samastipur and Araria, interaction with BJP workers, NDA

Bihar Election: अमित शाह ने 5000 कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, कहा- राहुल गांधी को केवल घुसपैठियों की चिंता

Sat, 27 Sep 2025 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Sep 2025 03:53 PM IST
सार

Amit Shah: बिहार भाजपा के नेताओं से गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव हमारा लक्ष्य 225 सीटों पर जीत दर्ज करना है। इसलिए हर सीट पर कम से कम 225 बार जनसंपर्क करें। 

Bihar Election: Amit Shah's program in Samastipur and Araria, interaction with BJP workers, NDA
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

    गृह अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। आठ दिन के अंदर यह उनका दूसरा दौरा है। आज वह समस्तीपुर और अररिया पहुंचे। पटना से निकलने के बाद पहले वह समस्तीपुर पहुंचे। यहां सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर जिले के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद अररिया पहुंचे। यहां पर फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां पर पहले पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका  भाजपा कोर कमेटी के नेताओं और लगभग पांच हजार पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। 



    गृह अमित शाह ने कहा कि चुनाव के मौसम में हमलोगों ने आम सभा रखने की जगह कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। क्योंकि, सभी पार्टियों में एक भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका चुनाव जीतने का आधार कार्यकर्ता होता है। बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमलोग चुनाव जीतते हैं। हमारे यहां नेता थोपे नहीं जाते हैं, वह नीचे लेवल तक आते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में फिर से दो तिहाई बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। कहा कि 24 साल में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब पीएम मोदी ने छुट्टी ली हो। वह 24 घंटे देश सेवा में लगे रहे हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो गर्मी पड़ने पर विदेश चले जाते हैं। 

    विज्ञापन

    'राहुल गांधी को बिहार के युवाओं की चिंता नहीं'
    शाह ने कहा कि बिहार में भाजपा जितनी मजबूत होगी, उतना ही एनडीए मजबूत होगा। एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही सुरक्षित होगा। बिहार जितना मजबूत होगा, उतना ही भारत भी मजबूत भी होगा। कुछ दिन पहले राहुल बाबा यहां आए थे। एक यात्रा निकाली थी। उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली थी। आप बताइए क्या घुसपैठियों का हमारे वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए क्या? घुसपैठियों को सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए। राहुल गांधी बिहार के युवाओं और गरीबों की चिंता नहीं करते हैं। बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करते हैं। आप बताओं किसी का वोट कटा है क्या? अगर कटा है तो केवल घुसपैठियों का वा
    विज्ञापन

    मिथिला, कोसी, सीमांचल समेत इन जिलों के BJP नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह, देंगे यह टास्क

    आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करेगा
    डेढ़ घंटे चलने वाले इस विशेष कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और बूथ स्तर तक की रणनीति पर चर्चा की। शाह ने जीत का मंत्र देने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फारबिसगंज से अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज समेत सीमांचल के नौ जिलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यह संवाद आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करेगा। उधर, स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी शाह के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    विज्ञापन

    Followed