{"_id":"69fc1202f16954d0e60195a8","slug":"tragic-accident-occurred-in-bagaha-with-family-attending-wedding-child-died-in-collision-three-injured-bihar-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, तीन घायल
Thu, 07 May 2026 09:46 AM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 09:46 AM IST
सार
Bihar: बेतिया में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बेतिया के मैनाटाड़ प्रखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। लौकरिया थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी 8 वर्षीय आश्मिता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
ट्रैक्टर की टक्कर में बच्ची की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, आश्मिता अपने पिता उमेश साह, माता सिंधू देवी और भाई आर्यन कुमार के साथ बाइक से नेपाल के परसा जिला स्थित महुवन गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान इनरवा थाना क्षेत्र के पुढारी–नरकटियागंज मुख्य पथ पर पचामवा ईदगाह के समीप एक ट्रैक्टर ने साइड लेने के दौरान बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आश्मिता की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: घर लौट रहे युवक से अपराधियों ने लूटी बाइक, विरोध करने पर पैर में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल माता-पिता और भाई को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विस्तार