Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Chances of rain and thunderstorms with strong winds in many districts of Bihar; heat wave

Bihar Weather: बिहार के इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश-वज्रपात के आसार; छह जिलों में परेशान करेगी गर्मी

Wed, 14 May 2025 08:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 May 2025 08:42 AM IST
सार

Weather Updates: बिहार के कोसी-सीमांचल इलाके में बारिश के आसार हैं। वहीं कैमूर, बक्सर और भोजपुर समेत छह जिलों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आइए जानते हैं 14 और 15 मई को कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather: Chances of rain and thunderstorms with strong winds in many districts of Bihar; heat wave
बारिश का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बिहार के कई जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग ने कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल, तिरहुत, चंपारण, अंग प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश, वज्रपात और मेघ गर्जन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 मई को बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर में लोगों को गर्मी परेशान करेगी। इन जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।



    जानिए, किन जिलों में मिल सकती है गर्मी से राहत
    पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरुपर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पटना, वैशाली, नवादा समेत कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा, वज्रपात और मेघगर्जन के आसार हैं। इन जिलों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज के बारिश के आसार हैं। 

    विज्ञापन

    मुजफ्फरपुर जिला स्कूल के सामने डबल मर्डर; दो अलग समुदाय के युवकों को क्यों मारी गोली? जानें

    विज्ञापन
    दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना जारी 
    दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय और तरीके से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार तक अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके असर से अगले 24 घंटे के दौरान निकोबार द्वीप समूह में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है, जो व्यापक वर्षा में बदल जाएगी और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।
    विज्ञापन

    Followed