Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : criminals shot four person, one died patna bihar police

Bihar News : पटना में अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली; एक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 13 Mar 2025 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Mar 2025 11:50 PM IST
सार

Patna News: पटना में बेखौफ अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जब कि तीन की हालत गंभीर है।

Bihar News : criminals shot four person, one died patna bihar police
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

    पटना में गुरुवार रात अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी है। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी टेंगरैला गांव की है। मृतक की पहचान ललन यादव के रुप में की गई है। घायल लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया  गया है। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है। वहीं घटना के बाद एसएसपी अवकाश कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंच घटना स्थल पर पहुंची है।


    बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

    घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अपराधी आए अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय ललन यादव अपने दो भतीजों, प्रेमजीत कुमार और प्रेम कुमार, के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक हुए गोलीबारी में चाचा भतीजा समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    विज्ञापन

    विज्ञापन
    गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव के लोग सहम गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया और फिर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया। चाचा ललन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमजीत कुमार और प्रेम कुमार की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीएसपी टू दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। 

    संबंधित वीडियो-

    बिहार के इस जिले में किसान की हत्या
    विज्ञापन

    Followed