Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Acid attack on BJP leader's daughter in Begusarai; condition critical: Bihar Police investigation

Acid Attack : बिहार में भाजपा नेता की बेटी पर तेजाब फेंका, सोयी अवस्था में खिड़की से चेहरे पर एसिड अटैक

Sun, 06 Apr 2025 12:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Apr 2025 12:36 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में अब अनुमंडल स्तर के इलाकों में भी शहरी दुश्मनी का रंग दिखने लगा है। सोयी अवस्था में खिड़की से लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। शिकार होने वाली भाजपा नेता की बेटी है।
 

Bihar News: Acid attack on BJP leader's daughter in Begusarai; condition critical: Bihar Police investigation
क्राइम। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

    बेगूसराय में अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सोया अवस्था में भारतीय जनता पार्टी के नेता के पुत्री के चेहरे पर एसिड फैंक कर पूरी तरह से चेहरा को जला दिया। इससे लड़की पूरी तरह से झुलस गई है। गंभीर अवस्था में लड़की को इलाज के लिए बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की का इलाज चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड 23 की है।

     

    बताया जा रहा है कि लड़की बीती रात अपने घर में सोई हुई थी। सोया अवस्था में अज्ञात अपराधी घर में घुसा और हाथ में एसिड लेकर चेहरे पर फेंक दिया। जैसे ही लड़की का नींद खुल तो पूरी तरह से चेहरा और हाथ झुलस गई। इस घटना के बाद लड़की चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर लकड़ी के पास पहुंचे तब तक में अपराधी वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल अवस्था में लड़की को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के बखरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन

     

    इस घटना के संबंध में पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता ने बताया है कि मेरी पुत्री अपने रूम में सोई हुई थी। तभी किसी अज्ञात अपराधी ने चेहरे पर एसिड डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया है कि मेरी लड़की बड़ी शरीफ है। फिलहाल किस वजह से अपराधी इस घटना को अंजाम दिया यह समझ से बाहर है। 

    विज्ञापन

    भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो कि घर घुसकर लड़की के चेहरे पर एसिड अटैक किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि जो भी अपराधि द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है उसे अपराधी को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। हालांकि इस घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी है। मौके पर बखरी थाने के पुलिस एवं बकरीद डीएसपी कुंदन कुमार पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
    असामाजिक तत्वों ने रामनवमी पर तनाव फैलाने की रची साजिश

    विज्ञापन

    Followed