Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   UP Vigilance Action in Banka, Simultaneous Raids at Several Locations in Disproportionate Assets Case

UP Vigilance Raids: आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार-झारखंड में कई ठिकानों पर छापामारी, एक साथ शुरू हुई जांच

Thu, 29 Jan 2026 05:07 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 05:07 PM IST
सार

Banka News: यूपी विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी आपूर्ति विभाग के कर्मी गगन सिंह के खिलाफ बिहार–झारखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की। बांका के दो ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच जारी है।
 

UP Vigilance Action in Banka, Simultaneous Raids at Several Locations in Disproportionate Assets Case
यूपी आपूर्ति विभाग के कर्मी गगन सिंह के घर (बांका) पर छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बांका में यूपी विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी शुरू की है। इसी क्रम में बांका जिले के दो ठिकानों पर भी विजिलेंस की टीम जांच अभियान चला रही है।


     
    यूपी आपूर्ति विभाग के कर्मी पर कार्रवाई
    यह कार्रवाई यूपी आपूर्ति विभाग के कर्मी गगन सिंह के खिलाफ की जा रही है। गगन सिंह बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनीकुशहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान उन पर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

    विज्ञापन

    गगन सिंह के घर पर छापेमारी करते टीम
    विज्ञापन
     
    पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छापामारी
    बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में पहले ही गगन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी। उसी के आधार पर यूपी विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को एक साथ कई जगहों पर छापामारी शुरू की है।

    पढ़ें- बिहार में UP विजिलेंस का छापा: खाद्य आपूर्ति विभाग के लिपिक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, क्या है मामला?
     
    बांका के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच
    यूपी विजिलेंस की टीम बांका शहर के साथ-साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनीकुशहा गांव स्थित आवास पर भी पहुंची है। टीम वहां संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। छापामारी के दौरान अब तक किसी भी प्रकार की बरामदगी को लेकर विजिलेंस टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी रहने के कारण स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
     
    यूपी विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

     

    विज्ञापन

    Followed