फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 2025 में सबसे अधिक गलत बोले गए शब्दों की सूची जारी, मामदानी और लूवर म्यूजियम के नाम भी शामिल

Fri, 05 Dec 2025 08:21 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डलास।

सार

US: इस साल अमेरिका में लोग कई शब्दों की सही उच्चारण नहीं कर पाए, जिनमें न्यूयॉर्क के नए मेयर जोरान मामदानी और पेरिस के लूवर म्यूजियम के नाम सबसे ज्यादा गलत बोले गए। बैबेल ने एक सूची जारी की, जिसमें बताया कि टीवी एंकर्स और नेताओं ने सालभर किन शब्दों का गलत उच्चारण किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की खबरों में कई नामों का उच्चारण सही से नहीं किया गया, जिसने अमेरिकी नागरिकों को उलझन में डाल दिया। इनमें न्यूयॉर्क के नए मेयर जोरान मामदानी और पेरिस के मशहूर लूवर म्यूजियम का नाम भी शामिल हैं। इस साल इन दो नामों का सर्वाधिक गलत उच्चारण किया गया। दरअसल, एक सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि किन नामों का सबसे ज्यादा बार गलत उच्चारण किया गया। 
विज्ञापन


भाषा सिखाने वाली कंपनी बैबेल और कैप्शन बनाने वाली कंपनी द कैप्शनिंग ग्रुप ने गुरुवार को यह सूची जारी की। इसमें वे शब्द हैं जिन्हें अमेरिका के टीवी एंकर, नेता और दूसरे लोग पूरे साल गलत बोलते रहे। इससे पता चलता है कि लोग किन चीजों के बारे में सबसे ज्यादा बात कर रहे थे।

मामदानी जैसे-जैसे राजनीति में ऊपर आते गए, लोग उनके नाम को गलत बोलते रहे। जनवरी में जब वह मेयर बनेंगे, तो वह शहर के पहले मुस्लिम मेयर होंगे। वह पहले अफ्रीका में जन्मे और पहले दक्षिण एशियाई मूल के मेयर होंगे। बैबेल का कहना है कि उनके नाम का सही उच्चारण 'जो-रान माम-दानी' है। लोग उनके नाम के 'एम' और 'एन' को बदलकर गलत बोल देते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला, 15 लाख लोग अंधेरे में; 36 मिसाइल-600 ड्रोन हमलों से तबाह ऊर्जा संयंत्र

मामदानी ने कहा कि अगर कोई कोशिश करता है और उनका नाम गलत बोल देता है तो उन्हें परेशानी नहीं होती, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर गलत बोलते हैं। मेयर पद के लिए एक बहस में उन्होंने न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुयोमो को कहा था- 'मेरा नाम मामदानी है।'

अक्तूबर में लूवर म्यूजियम से फ्रांस के शाही जवाहरात की चोरी सुर्खियों में रही, लेकिन इसके साथ ही म्यूजियम के नाम का उच्चारण भी लोगों के लिए चुनौती बन गया। बैबेल के मुताबिक इसका सही उच्चारण लूव-र है, जिसमें 'र' बहुत हल्के स्वर में बोला जाता है। बैबेल के भाषाई विशेषज्ञ एस्टेबन टौमा का कहना है कि कठिनाई का मुख्य कारण यह है कि कई शब्द अलग-अलग भाषाओं से आते हैं और अंग्रेजी बोलने वालों को नए स्वरों को अपनाने में परेशानी होती है।

सूची में अन्य कौन शब्द शामिल हैं?
एसिटामिनोफेन: यह टायलेनॉल दवा की मुख्य सामग्री है। उसका सही उच्चारण अ-सी-ट-मि-न-फेन है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस शब्द को बोलते हुए अटक गए थे। वह गर्भवती महिलाओं से यह दवा न लेने की बात कर रहे थे, जबकि इसके नुकासन के बारे में पक्के प्रमाण नहीं थे। उनकी गलती के बाद कॉमेडियन इस पर मजाक बनाते रहे। 

एलेक्स मर्डोक: वह दक्षिण कैरोलिना के वकील हैं। उन्हें अपनी पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली। उनके नाम का सही उच्चारण ऐल-इक मर्डोक है। इस साल इस मामले पर आधारित एक वेब सीरीज भी लोकप्रिय रही।
 


मौनजारो: यह शुगर और मोटापे की दवा का नाम है। इसका सही उच्चारण माउन-जाहर-ओह है। इस साल वजन घटाने के दावों के चलते यह दवा सुर्खियों में आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ड्रग तस्करी का आरोप लगा एक और नौका को बनाया निशाना, अब तक 22 हमलों में गई 87 की जान

अमेरिका की तरह ब्रिटेन में जारी सूची में भी लौवर और मौनजारो शब्द शामिल रहे। जनवरी में आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आए तूफान एओविन ने भी लोगों को उसके उच्चारण से जूझने पर मजबूर कर दिया। इसका सही उच्चारण ए-ओ-विन है। 

सालभर कैप्शन बनाने वाले लोग उन शब्दों को लिखते रहते हैं, जिन्हें लोग बार-बार गलत बोलते हैं। गलत स्पेलिंग करते हैं या जो नए होते हैं। बैबेल के भाषाविद भी इस पर नजर रखते हैं कि कौन-से शब्द लोगों को कठिन लग रहे हैं। साल की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अभिनेता डेंजल वॉशिंगटन ने जिमी किमेल के शो पर बताया कि उनके नाम का सही उच्चारण डेन-जुल है, क्योंकि उनके पिता का नाम भी यही था। 





  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें