जिम्बाब्वे के दक्षिण-पश्चिम हरारे शहर में दो अनुपयोगी शॉफ्ट में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण शुक्रवार को कम से कम 60 अवैध सोना खनिकों के मरने की आशंका है। सरकार के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय सरकार के मंत्री जुली मोया ने बताया कि मंगलवार को जिस समय बाढ़ आयी, उस समय दोनों शॉफ्टों में 60-70 खनिक थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति एमर्सन म्नांगाग्वा ने ‘आपदा की स्थिति’ घोषित की है।