फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Zelenskyy Talks: 'यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर जोर, कोई समयसीमा नहीं'; जेलेंस्की ने की ट्रंप से मुलाकात

Mon, 29 Dec 2025 12:22 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम बीच (फ्लोरिडा)

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध और शांति योजना से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। - फोटो : रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा स्थित अपने मार ए लागो रिजॉर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत होनी है। मुलाकात से पहले मार ए लागो रिजॉर्ट के बाहर दोनों नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत अपने अंतिम चरण में है, लेकिन इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि अगर समाधान नहीं निकला तो यह संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है।

विज्ञापन


'पुतिन शांति को लेकर गंभीर'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर हैं। ट्रंप ने कहा मुझे ऐसा ही लगता है। दोनों पक्ष समझौता करना चाहते हैं। बहुत से लोगों की जान जा चुकी है और दोनों राष्ट्रपति अब समाधान चाहते हैं। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को सुलझाने में भूमिका निभाई है, लेकिन यह संघर्ष सबसे कठिन है। उन्होंने कहा कि आज एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें शामिल लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं और बहुत बहादुर हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि बैठक के बाद वह राष्ट्रपति पुतिन से दोबारा बात करेंगे और शांति को लेकर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी।
 


जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात
ट्रंप ने यह भी बताया कि जेलेंस्की से मिलने से कुछ घंटे पहले उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, पुतिन शांति को लेकर गंभीर हैं और यूक्रेन की सुरक्षा के लिए एक मजबूत समझौता किया जाएगा, जिसमें यूरोपीय देशों की भी भूमिका होगी। हालांकि, क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि सिर्फ सीजफायर से संघर्ष खत्म नहीं होगा और इसके लिए यूक्रेन को क्षेत्रीय समझौते करने पड़ सकते हैं। यह बैठक यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक अहम मोड़ मानी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन संघर्ष की ताजा स्थिति क्या है?
रूस-यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता के साथ शांति वार्ता जारी है। वहीं दूसरी ओर जमीन पर जबरदस्त युद्ध भी चल रहा है। रूस ने बीते दिनों यूक्रेन के प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें