फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबियो से बातचीत का असर: यूक्रेन को अब फिर मिलेगी रूसी मिसाइल हमलों की पहले से सूचना; जेलेंस्की ने क्या कहा?

Wed, 21 Oct 2026 12:23 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे)
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : पीटीआई / एपी
विज्ञापन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन को उसके सहयोगियों से एक बार फिर शुरुआती चेतावनी मिल रही है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन को पहले से कोई सूचना दिए बिना हमले किए थे। इसके बाद यह बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह बदलाव आया है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मंगलवार को दिन में फोन पर हुई बातचीत भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: ताजिकिस्तान: '7.8% से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, वैश्विक वृद्धि में 16% योगदान'; राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, हम इस बात के लिए आभारी हैं कि अब खुफिया जानकारी काम कर रही है। मैं शुरुआती चेतावनी की बात कर रहा हूं। यह हमारे लोगों, बच्चों, वयस्कों और आम नागरिकों के लिए बेहद अहम है। इससे हमें पता चल सकता है कि बैलिस्टिक मिसाइल आ रही है। इसलिए हम अमेरिकी पक्ष के आभारी हैं कि अब यह प्रणाली काम कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें