फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: ‘कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ बफर जोन स्थापित करने के लिए’, जेलेंस्की बोले- रूस की क्षमता को नष्ट करेंगे

Mon, 19 Aug 2024 02:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यह सैन्य कार्रवाई सीमा पर मॉस्को के हमले रोकने के लिए है। 
विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : x/@ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य सीमा पार मास्को द्वारा आगे के हमलों को रोकने के लिए एक बफर जोन बनाना है।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब जेलेंस्की ने ऑपरेशन को लेकर स्पष्ट रूप से बात की है। यह सैन्य ऑपरेशन 6 अगस्त को लॉन्च किया गया था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती सुमी क्षेत्र में समुदायों को लगातार गोलाबारी से बचाना था।

जेलेंस्की ने कहा, "कुल मिलाकर रक्षात्मक अभियानों में अब यह हमारा प्राथमिक कार्य है, जितना संभव हो उतनी रूसी युद्ध क्षमता को नष्ट करना और अधिकतम जवाबी कार्रवाई करना। इसमें आक्रामक क्षेत्र पर एक बफर जोन बनाना शामिल है।’’
विज्ञापन


रूसी सेना की आपूर्ति में बाधा पहुंची
अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन ने क्षेत्र में एक प्रमुख पुल को नष्ट कर दिया है और पास के दूसरे पुल पर हमला कर दिया है, जिससे आपूर्ति लाइनें बाधित हो गई हैं।

क्रेमलिन समर्थक सैन्य ब्लॉगर्स ने स्वीकार किया कि ग्लुशकोवो शहर के पास सेइम नदी पर पहले पुल के नष्ट होने से यूक्रेन की घुसपैठ को रोकने वाली रूसी सेना को आपूर्ति में बाधा आएगी।  हालांकि रूस अभी भी पोंटून और छोटे पुलों का उपयोग कर सकता है। यूक्रेन के वायु सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मायकोला ओलेशचुक ने शुक्रवार को हवाई हमले का एक वीडियो जारी किया जिसने पुल को दो हिस्सों में काट दिया गया है।

रूस-यूक्रेन के बीच चरम पर तनाव
रूस-यूक्रेन युद्ध ढाई साल से अधिक समय से जारी है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच, मॉस्को ने कीव पर हमले में पश्चिमी रॉकेटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, जो संभवतः अमेरिका में बनाए गए हैं। उसका कहना है कि कुर्स्क क्षेत्र में सेयम नदी पर बने पुल को पश्चिमी हथियारों से निशाना बनाया गया। इसकी वजह से  नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे स्वयंसेवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें