फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब पर लाइक पाने के लिए बेघर व्यक्ति को बिस्किट में टूथपेस्ट डालकर खिलाया, 15 महीने की जेल

Tue, 04 Jun 2019 11:49 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कांगुआ रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

स्पेन में यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर कांगुआ रेन ने 52 साल के व्यक्ति को बिस्किट में टूथपेस्ट मिलाकर खिला दिया। बिस्किट खाने के बाद बेघर और असहाय व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टियां भी होने लगी थीं। लेकिन रेन ने उसकी मदद करने के बजाय व्यक्ति का वीडियो बनाया और यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन


रेन के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आक्रोषित हो गए। लोगों का कहना था कि यह एक भद्दा मजाक है, जिससे लोग आहत हुए हैं। घटना के बाद रेन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। 

अदालत ने रेन को इस हरकत के लिए 15 महीने की सजा सुनाई और साथ में जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा अदालत ने 5 साल तक रेन के यूट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट्स यूज करने पर भी रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि कांगुआ रेन यूट्यूब पर रीसेट के नाम से मशहूर है। स्पेनिश मीडिया के अनुसार, रेन ने कोर्ट को बताया कि अपने चैनल के प्रमोशन के लिए उसने ऐसा किया था, क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों को ऐसे ही मजाक पसंद आते हैं। हालांकि विवाद के बाद वीडियो डिलीट कर दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें