फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में मिसाइल और ड्रोन से मस्जिद पर हमला, नमाज पढ़ रहे 83 जवानों की मौत 

Sun, 19 Jan 2020 05:13 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, दुबई
विज्ञापन
यमन सेना(फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

यमन के मारिब में एक मस्जिद पर मिसाइल और ड्रोन हमले में सेना के 83 जवानों की मौत हो गई है। हालांकि हूती विद्रोहियों ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर हूती विद्रोहियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिस समय हमला हुआ, तब जवान नमाज पढ़ रहे थे। 

विज्ञापन


हमले में 150 के करीब लोग घायल भी हुए हैं। माना जाता है कि हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के समर्थन वाली यमन सरकार से जारी जंग में पिछले कुछ महीनों से शांति थी। जानकारी के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने सना के पूर्व में करीब 170 किलोमीटर दूर मारिब में शाम को नमाज के दौरान एक सैन्य शिविर पर हमला किया।

इस हमले से एक दिन पहले सरकारी बलों ने सना के उत्तर में स्थित नाहम क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था। यमन के राष्ट्रपति अबेदरब्बो मंसूर हादी ने इस कायराना और आतंकवादी हमले की निंदा की है।
विज्ञापन


एक समाचार वेबसाइट ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि हूती मिलिशिया का यह शर्मनाक कदम इस बात की पुष्टि करता है कि वे शांति नहीं चाहते। उन्हें मौत और विनाश के अलावा कुछ नहीं आता। ये लोग इस क्षेत्र में ईरान का घटिया हथियार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें