फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े-मकोड़ों का भोजन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, सुरक्षित स्रोत में शामिल हुआ पीला ग्रब

Thu, 14 Jan 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
पीले रंग के ग्रब
विज्ञापन

कीड़े मकोड़ों को भोजन के रूप में खाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूरोप में पीले रंग के ग्रब को मनुष्यों के लिए भोजन के सुरक्षित स्रोत के रूप में स्वीकृत किया गया है। इसकी घोषणा यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा की गई।

विज्ञापन


यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने फैसला किया कि पीले रंग के ग्रब का उपयोग पूरी तरह अन्य व्यंजनों में किया जा सकता है जैसे करी में बिस्कुट, पास्ता, ब्रेड बनाने वाले आटे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं, इससे पहले खाने के कीड़े के रूप में बीटल लार्वा को यूरोप में पहले से ही एक खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है। यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, प्रोटीन, वसा और फाइबर से भरपूर, कई कीड़े आने वाले वर्षों में यूरोपीय प्लेटों पर शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में दुनिया भर के लोग पहले से ही कीट आधारित बर्गर और अन्य ग्रब आधारित खाद्य पदार्थों में का आनंद लेते हैं।

कीटों को भविष्य के लिए एक स्थायी खाद्य स्रोत के रूप में अक्सर देखा जा रहा है, जो कि 297 मिलियन यूरो का उद्योग  है और 2024 तक इसके दोगुना या तिगुना होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें