फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 का सबसे प्रचलित शब्द बना ‘पैंन्डेमिक’, मरियम-वेबस्टर ने किया घोषित

Mon, 30 Nov 2020 02:20 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
दुनिया में महामारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अगर आप 2020 के सबसे ज्यादा प्रचलित शब्द को चुनते हैं, तो वह कौन सा शब्द होगा? जाहिर सी बात है कि वो शब्द कोरोना से संबंधित होता, इसलिए मरियम-वेबस्टर ने सोमवार को पैंन्डेमिक को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया है।

विज्ञापन


मरियम-वेबस्टर के संपादक, पीटर सोकोलोव्स्की ने कहा कि शायद यह कोई बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर बड़ी खबर में एक तकनीकी शब्द होता है जो इसके साथ जुड़ा होता है और इस मामले में, पैंन्डेमिक शब्द न सिर्फ तकनीकी है बल्कि सामान्य हो गया है।

यह संभवत: वह शब्द है जिसके जरिए हम भविष्य में इस अवधि का उल्लेख करेंगे। इस शब्द को मार्च से विश्वभर में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा जब कोरोना वायरस प्रकोप को एक महामारी घोषित किया गया था, लेकिन जनवरी की शुरुआत से ही मरियम-वेबस्टर डॉट कॉम पर इसका चलन शुरू हो गया था जब क्रूज जहाजों पर यह प्रकोप फैला और पहले अमेरिकी व्यक्तियों की मौते हुईं।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को जब नोवल कोरोना वायरस प्रकोप को एक वैश्विक महामारी घोषित किया तो साइट पर महामारी शब्द सबसे अधिक खोजे जाने लगा। सोकोलोव्स्की ने कहा कि साल भर साइट पर यह शब्द सबसे अधिक प्रचलन में रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें