फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yahya Sinwar: कैसे सिनवार को मिला 'खान यूनिस के कसाई का टाइटल'; कभी नेतन्याहू ने सैनिक के बदले किया था रिहा

Fri, 18 Oct 2024 06:06 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

सिनवार का जन्म 1962 में खान यूनिस के गाजा शहर में एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। वह हमास के शुरुआती सदस्यों में से एक था, जिसका गठन 1987 में हुआ था।
विज्ञापन
याह्या सिनवार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में इस्राइल के सबसे बड़े दुश्मन याह्या सिनवार को गुरुवार को एक सैन्य अभियान में आईडीएफ ने मार गिराया। वो सिनवार ही था जिसने इस्राइल में पिछले साल घातक हमले का नेतृत्व किया था। सात अक्तूबर को इस्राइल में सबसे बड़ा आतंकी हमला करने वाला याह्या इस्राइल की हिट लिस्ट में टॉप पर था। एक बार हमास प्रमुख याह्या सिनवार को इस्राइल ने बंधक बना लिया था, मगर एक इस्राइली सैनिक को छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उसे रिहा कर दिया था।

विज्ञापन


खान यूनिस के कसाई की थी तलाश
सिनवार का जन्म 1962 में खान यूनिस के गाजा शहर में एक शरणार्थी शिविर में हुआ था। वह हमास के शुरुआती सदस्यों में से एक था, जिसका गठन 1987 में हुआ था। उसने अंततः समूह की सुरक्षा शाखा का नेतृत्व किया, जिसने इस्राइल के मुखबिरों को खत्म करने का काम किया। इस्राइल ने उसे 1980 के दशक के अंत में गिरफ्तार किया। इस बीच उसे ब्रेन कैंसर भी हुआ लेकिन इस्राइली डॉक्टरों द्वारा इलाज किए जाने के बाद 2008 में वह इससे उबर गया। वह अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात था और हमास के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा। उसने 12 संदिग्ध सहयोगियों की हत्या भी की थी, जिसके बाद उसे खान यूनिस का कसाई कहा जाने लगा।  

कौन था याह्या सिनवार?
याह्या सिनवार गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता था। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवार को माना जाता है। याह्या सिनवार को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता था। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका था। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवार भी शामिल था। सिनवार ईरान का करीबी था और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता था। याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर था, जिनका इस्राइल खात्मा करना चाहता था।
विज्ञापन

 
7 अक्तूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
पिछले साल 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवार ने ही किया था। 

हानिया की हत्या के बाद सिनवार हमास नेता बना
जुलाई के आखिर में हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना प्रमुख नेता चुना था। हालांकि, उसी दौरान इस्राइल ने याह्या को लेकर एक चेतावनी दी थी। इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा था कि वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें