फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाओमी के सीईओ ने ली मस्क के साथ सेल्फी: टेस्ला सीईओ ने दिया ऐसा लुक, सोशल मीडियो पर वीडियो हो गया वायरल

Thu, 14 May 2026 08:46 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

एलन मस्क और शाओमी के सीईओ ली जून की सेल्फी लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सेल्फी लेने के दौरान मस्क के आंख मारते (विंक करते) दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क और शाओमी के सीईओ ली जून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'वीबो' पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और शाओमी के सीईओ ली जून की है। दोनों दिग्गज की इस सेल्फी को लेकर 'Lei Jun and Musk photo together' मतलब 'ली जून और मस्क की साथ में तस्वीर' हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन


इस फोटो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तस्वीर में एलन मस्क आंख मारते (विंक करते) नजर आ रहे हैं। मस्क के इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंटरनेट पर लोग इस पल को टेक दुनिया का सबसे वायरल लम्हा बता रहे हैं। बता दें कि ली जून चीन के सबसे बड़े टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं। 

यह मुलाकात बीजिंग में आयोजित एक राजकीय भोज (स्टेट बैंक्वेट) के दौरान हुई। एलन मस्क इन दिनों अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन के दौरे पर हैं। वहां अमेरिका और चीन के बीच बिजनेस, टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक कार जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत चल रही है। कार्यक्रम में मस्क आकर्षण का केंद्र बने रहे और कई लोग उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान शाओमी के संस्थापक ली जून खुद मस्क के पास गए, उन्होंने उनसे हाथ मिलाया और फिर उनके साथ सेल्फी ली। इसी लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें