फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic day 2026: डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने दी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई, जानिए क्या कहा

Mon, 26 Jan 2026 03:03 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/बीजिंग

सार

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनियाभर के नेताओं ने अपने बधाई संदेश दिए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड की सलामी ली। परेड में भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया के तमाम देशों के बड़े नेताओं ने देश को बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


शी जिनपिंग ने भारत और चीन को 'अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार' बताया। उन्होंने कहा कि 'ड्रैगन और हाथी का मेल' दोनों देशों के लिए सही विकल्प है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी जनता की ओर से मैं भारत सरकार को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगा झटका: इस्लामाबाद एयरपोर्ट डील रद्द, यूएई के राष्ट्रपति जायद की भारत यात्रा के बाद फैसला
विज्ञापन


क्या बोले शी जिनपिंग?
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रपति जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा, 'भारत-चीन संबंधों में लगातार सुधार और विकास हो रहा है। जो दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप है। ये संबंध वैश्विक शांति और समृद्धि को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।'

शी जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि चीन हमेशा इस बात में विश्वास करता रहा है कि भारत और चीन को एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करने वाले अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष इस सहमति पर कायम रहेंगे कि भारत और चीन सहयोग के साझेदार और विकास के अवसर, रणनीतिक संवाद को मजबूत करेंगे, आपसी आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करेंगे तथा एक-दूसरे की चिंताओं को संबोधित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: अब तक 13 लोगों की मौत, कई लोग घायल; हजारों उड़ानें रद्द

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'अमेरिका की जनता की ओर से मैं भारत सरकार और जनता को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।'

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें