फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का एक और विवादित ट्वीट, कमिंग्स के संसदीय क्षेत्र बाल्टिमोर को चूहों से भरा शहर बताया

Mon, 29 Jul 2019 01:17 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले अश्वेत मुस्लिम महिला सांसदों पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से विवादों में हैं। नस्लीय टिप्पणी करने वाले ट्रंप ने इस बार विपक्षी डेमोक्रेट सांसद एलिजा कमिंग्स को निशाना बनाया। ट्रंप अश्वेत आबादी की बहुलता वाले बाल्टिमोर शहर को चूहों से भरा अमेरिका का सबसे खराब शहर बोल गए। 

विज्ञापन






ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया कि प्रतिनिधि सभा के सदस्य कमिंग्स अमेरिका के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके की कमियों के बारे में बात करते हैं, जबकि उनका खुद का संसदीय क्षेत्र अमेरिका का सबसे बेकार इलाका है। कमिंग्स के क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है और वहां कोई भी रहना नहीं चाहेगा।  मालूम हो कि कमिंग्स बाल्टिमोर से ही सांसद हैं। 

ट्रंप के इस ट्वीट से पहले कमिंग्स के उन बयानों के बाद आया है जिसमें उन्होंने मेक्सिको से लगे अमेरिका के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके में शरणार्थियों की स्थिति को दयनीय बताया था। कमिंग्स ने कहा था कि शरणार्थी शिविरों में सरकार के समर्थन से बाल उत्पीड़न हो रहा है। कमिंग्स ट्रंप प्रशासन के मुखर आलोचकों में हैं। ट्रंप के ट्वीट के जवाब में कमिंग्स ने लिखा, 'मिस्टर प्रेसीडेंट, मैं हर रोज अपने क्षेत्र जाता हूं और जनता के लिए आवाज उठाता हूं।' मालूम हो कि कमिंग्स बाल्टिमोर से ही सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें