फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 13 Feb 2024 07:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/लंदन/दुबई

सार

यह ट्रेन में दो समूहों के बीच आपसी विवाद का मामला है। इस घटना के बाद चार पुरुष और दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक 34 साल के युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी - फोटो : Representational
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सबवे स्टेशन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सोमवार देर शाम ब्रॉन्क्स कंट्री इलाके में हुई। मामले में फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसे शाम करीब 4.30 बजे इमरजेंसी कॉल मिली, जिसमें कहा गया कि माउंट एडेन एवेन्यू स्टेशन पर छह लोगों को गोली मारी गई है। यह ट्रेन में दो समूहों के बीच आपसी विवाद का मामला है। इस घटना के बाद चार पुरुष और दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक 34 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाकी घायलों की हालत भी गंभीर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें