फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने कहा- कैथरीन को अब राहत, पाकिस्तानी सेना में नए कमांडरों की नियुक्ति

Sat, 11 May 2024 09:15 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भयानक बाढ़ की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगानी मारे गए हैं।

विज्ञापन


भारत ने नेपाल को मदद मुहैया कराई
नेपाल के बैतादी जिले में शुक्रवार को भारत की वित्तीय मदद से बने एक स्कूल भवन का उद्घाटन किया गया। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पाटन नगरपालिका-4 में श्रीभूमिश्वर माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण की आधारशिला भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह और पाटन नगर पालिका की महापौर गौरी सिंह रावल ने रखी। स्कूल का निर्माण 'नेपाल-भारत विकास सहयोग' के तहत भारत सरकार की ओर से 3.105 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय मदद से किया जा रहा है। 

विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत सरकार की अनुदान राशि का इस्तेमाल दो मंजिला विद्यालय भवन के निर्माण सहित अन्य सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। महापौर रावल ने अपने संबोधन में नेपाल के विकास के लिए भारत के निरंतर समर्थन की प्रशंसा की। भारत सरकार ने 2003 के बाद से नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में 551 सामुदायिक विकास परियोजनाएं (एचआईसीडीपी) शुरू किए हैं और 490 परियोजनाओं को पूरा किया है। इनमें से 40 परियोजनाएं सुदूर पश्चिम प्रांत में हैं, जिनमें बैतादी में दो परियोजनाएं शामिल हैं। भारत ने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर नेपाल में विभिन्न अस्पतालों को 1009 एंबुलेंस और शैक्षणिक संस्थानों को 300 स्कूल बसें उपहार में दी हैं। इनमें से 68 एंबुलेंस और 29 स्कूल बसें सुदूर पश्चिम प्रांत में उपहार में दी गई हैं, जिनमें बैतादी जिले में पांच एंबुलेंस प्रदान की गई हैं।   
विज्ञापन


रूस: बस नदी में गिरने से सात की मौत
रूस के उत्तरी शहर शहर सेंट पीटर्सबर्ग में शुक्रवार को एक बस नदी में गिर गई। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा, बस मोयका नदी में गिरी। मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उन्होंने कहा कि उसने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बस में करीब बीस लोग सवार थे। दुर्घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 

पुतिन ने मिखाइल मिशुस्तिन को नियुक्त किया रूस का प्रधानमंत्री
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को मिखाइल मिशुस्तिन को देश के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा नियुक्त किया है। रूसी कानून के मुताबिक, 58 वर्षीय मिशुस्तिन ने मंगलवार को ही मंत्रिमंडल का इस्तीफा उस वक्त सौंप दिया था जब राष्ट्रपति ने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।  
 
 

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक लू करेंगे भारत, श्रीलंका व बांग्लादेश दौरा
शीर्ष अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू इस सप्ताह भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश जाएंगे। उनकी यात्रा का मकसद तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा, दक्षिण-मध्य एशियाई मामलों के मंत्री डोनाल्ड लू 10-15 मई के बीच सबसे पहले चेन्नई जाएंगे। वह दक्षिण भारत में वाणिज्य दूतावास के अफसरों से मिलेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत दौरे के बाद वह कोलंबो और फिर बांग्लादेश जाएंगे।  
 

अदन की खाड़ी में तेल टैंक पर गोलीबारी, 6 समुद्री डाकू पकड़े
अदन की खाड़ी से गुजर रहे एक तेल टैंकर 'क्रिस्टल आर्कटिक' पर शुक्रवार को सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने गोलीबारी की। इसके बाद यूरोपीय नौसैनिक बल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध समुद्री लुटेरों को पकड़ा। यह हमला समुद्री डकैती के मकसद से किया गया। टैंकर पर मार्शल द्वीप का ध्वज लगा हुआ था। ब्रिटिश सेना के अनुसार, मध्य-पूर्व शिपिंग मार्गों की देखरेख करने वाले समुद्री डाकुओं ने एक छोटे जहाज से टैंकर क्रिस्टल आर्कटिक पर गोलीबारी की। इस पर जहाज पर मौजूद सुरक्षा टीम ने जवाबी गोलीबारी की।  

अब समुद्री सतह का तापमान बताएगा कब होगा डेंगू
दुनिया में डेंगू महामारी का प्रकोप कैसा होगा इसकी भविष्यवाणी करना अब आसान होगा। साइंस जर्नल में छपे एक नए शोध के अनुसार, इसके लिए हिंद महासागर की समुद्री सतह के तापमान में आए असामान्य बदलावों की मदद ली जाएगी। इसके आधार पर वैज्ञानिक डेंगू केसों की संख्या व उनमें आने वाले बदलाव भी बता सकेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह असामान्य तापमान जलवायु का एक संकेतक है। यह बीमारी के प्रकोपों का जवाब देने में मदद कर सकते हैं। यह शोध 46 देशों में किया गया, जहां 29 वर्ष तक हुए अध्ययन का नतीजा मिला। 

ताइवान-चीन के बीच बढ़ा तनाव

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीनी सेना के युद्धक विमान और युद्धक जहाज उनकी सीमा के आसपास मंडरा रहे हैं। बयान के अनुसार, सुबह छह बजे चीनी सेना के कुल 15 लड़ाकू विमान ताइवान सीमा के नजदीक देखे गए। वहीं चीनी नौसेना के छह युद्धक जहाज भी ताइवान की जल सीमा के नजदीक देखे गए। गौरतलब है कि 9 लड़ाकू विमानों ने तो ताइवान की मीडिया लाइन सीमा को पार ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल भी हो गए। ताइवान की सरकार ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और ताइवान खुद को अलग देश मानता है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। सितंबर 2020 से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 

पीओके में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुईं हिंसक झड़पें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिंसा भड़क गई है। दरअसल मुजफ्फराबाद में लोग बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। पीओके के लोगों की मांग है कि मंगला बांध से उन्हें टैक्स फ्री बिजली दी जाए, साथ ही गेहूं के आटे पर भी सब्सिडी दी जाए। शुक्रवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं और शुक्रवार की रात भर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प चली। इन हिंसक झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विद्रोह की आग मुजफ्फराबाद, डडयाल, मीरपुर और पीओके के अन्य कई हिस्सों में फैल गई है। 
 

आपातकालीन सेवाओं के लिए साल भर खुला रहेगा न्यूयॉर्क का महावाणिज्य दूतावास
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने नया फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की कि वास्तविक आपात स्थिति में लोगों की भारत यात्रा में मदद और सुविधा के लिए महावाणिज्य दूतावास सभी छुट्टियों सहित पूरे साल खुला रहेगा। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दूतावास शनिवार और रविवार सहित सभी छुट्टियों के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान दोपहर दो से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ वास्तविक आपात स्थिति वाले लोगों के लिए है, न कि नियमित वाणिज्य दूतावास सेवाओं के लिए।

प्रिंस विलियम ने दी पत्नी की स्वास्थ्य जानकारी
ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने बताया कि उनकी पत्नी कैथरीन को राहत है। वह  कैथरीन की कैंसर की पुष्टि के बाद प्रिंस ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। प्रिंस ने सेंट मैरी सामुदायिक अस्पताल की यात्रा के दौरान यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राजकुमारी ने 22 मार्च को कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लोगों से गोपनीयता की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। 

 
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने नए कोर कमांडरों की नियुक्ति की
पाकिस्तानी सेना में फेरबदल हुए हैं। शनिवार को पेशावर और मंगला कोर के लिए एक नया कोर कमांडर नियुक्त किया गया। मेजर जनरल ओमर बुखारी को लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया है। उन्हें, पेशावर स्थित XI कोर के कमांडर के रूप में नियुक्त किया है। बुखारी लेफ्टिनेंट जनरल हसन अजहर हयात खान की जगह लेंगे। खान इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।
चीफ ऑफ लॉजिस्टिक्स स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल नौमान जकारिया को मंगला कोर के कमांडर के रूप में तैनात किया गया। यह कोर पीओके के मीरपुर जिले की मंगला छावनी में स्थित है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें