फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: अमेरिका से चीन गए आईओवा कॉलेज के प्रशिक्षकों पर हमला; अगले सप्ताह भारत आ सकते हैं अमेरिकी NSA

Tue, 11 Jun 2024 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

अमेरिका के आईओवा कॉलेज के प्रशिक्षक चीन में अपने साथी यूनिवर्सिटी की यात्रा पर गए थे, लेकिन एक वहां उनपर चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना एक सार्वजनिक पार्क में घटी, जहां अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में प्रशिक्षक घायल हो गए। चीनी पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।  

विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल के अध्यक्ष जोनाथन ब्रांड ने कहा, "हम सभी चारों प्रशिक्षकों के संपर्क में हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।" स्कूल के प्रवक्ता जेन विसर ने कहा, "यह घटना जिलिन शहर में घटी और पार्टनर स्कूल बिहुआ यूनिवर्सिटी है।" उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग इस घटना से अवगत है और लगातार नजर बनाए हुए हैं। आईओवा गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने कहा कि वह आईओवा के संघीय पतिनिधिमंडल के संपर्क में हैं। 

इस बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन महत्वाकांक्षी आईसीईटी पहल के कार्यान्वयन में समग्र प्रगति की समीक्षा करने के लिए अगले सप्ताह भारत आ सकते हैं। मामले से जुड़े लोगों ने मंगलवार को बताया कि बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी एनएसए अजीत डोभाल के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिसमें मुख्य रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर यूएस-इंडिया पहल (आईसीईटी) के तहत सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान में पत्रकारों को चुप रहने के लिए मजबूर किया गया: इमरान खान का दावा

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि मीडिया को चुप रहने के लिए मजबूर किया गया है। इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं। कई मामलों में शामिल होने के आरोप में उन्हें 10 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। 

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "पाकिस्तान में मीडिया हमेशा राज्य के नियंत्रण के प्रति संवेदनशील रहा है। मीडिया को उनके आलोचनात्मक दृष्टिकोण के लिए हमेशा निशाना बनाया गया है।" बता दें कि इमरान खान का बयान पंजाब सरकार पंजाब मानहानि अधिनियम 2024 पेश करने के एक दिन बाद आया। मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने उदाहरण दिया कि कुछ पत्रकारों की या तो हत्या कर दी गई या उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 

संयुक्त राष्ट्र ने नुसीरत में छापेमारी के दौरान युद्ध अपराधों की आशंका जताई

संयुक्त राष्ट्र ने नुसीरत में छापेमारी के दौरान इजरायली सेना और फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों की ओर से संभावित युद्ध अपराधों की आशंका जताई है। इस्राइली सेना ने इस छापेमारी के बाद 4 बंधकों को मुक्त कराया था।

पाकिस्तान : सात सैनिकों की मौत के बाद सेना की कार्रवाई, मार गिराए 11 आतंकी
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तानी तालिबान के पूर्व गढ़ में रात भर चले ऑपरेशन में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा। सेना की कार्रवाई में 11 लोग मारे गए।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, रविवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट के जवाब में सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों के कई ठिकानों पर छापे मारे। इसमें अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात जिले में सात सैनिक मारे गए थे। अधिकारी ने कहा, अन्य आतंकियों को खत्म करने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल पाकिस्तान में आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रविवार के हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, इसका जिम्मेदार पाकिस्तानी तालिबान को माना जा रहा है, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है। यह संगठन अफगान तालिबान का सहयोगी है लेकिन एक अलग समूह है। 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से उसने इस क्षेत्र में अपने हमले तेज कर दिए हैं।

इराकी सेना ने सीरिया में मार गिराया खुंखार आईएस आतंकी
इराकी सुरक्षा बलों ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के सहयोग से सीरिया के शहर रक्का में इस्लामिक स्टेट समूह के एक खुंखार आतंकी अबू जैनब को मार गिराया। दावा किया गया है कि जैनब इराकी बलों के खिलाफ कई हमलों के लिए जिम्मेदार था।

इराकी राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ इराकी सुरक्षा बलों और सीरियाई डेमोक्रेटिक बलों के साथ काम कर रहा है। इराक में आईएस समूह 2017 में हार गया था लेकिन उनके आतंकी अभी भी पुलिस, सेना और इराकी राज्य अर्धसैनिक इकाइयों पर नियमित हमले कर रहे हैं।

भारत व ईयू संबंधों में अहम भूमिका निभाएगा बुल्गारिया
बुल्गारिया की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष व पूर्व विदेश मंत्री क्रिस्टियन विगेनिन ने कहा कि बुल्गारिया, भारत-ईयू (यूरोपीय संघ) संबंधों में और अहम भूमिका निभाना चाहता है। उन्होंने कहा, ईयू को भारत से जोड़ने वाले पहले सदस्य देश के रूप में बुल्गारिया उसे 27 सदस्यीय समूह के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने में अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। विगेनिन का बयान इसलिए अहम है क्योंकि सप्ताहांत में ईयू आधिकारिक चुनाव नतीजे के बाद वह यूरोपीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों में शामिल हो सकते हैं।  


 
विज्ञापन

मुइज्जू की भारत से द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा की। चीन समर्थक मुइज्जू पीएम मोदी के शपथ समारोह में भाग लेने भारत आए थे। मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रपति मुइज्जू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भाग लेने के साथ उनसे द्विपक्षीय सहयोग की मजबूती पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें