फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन, विदेश मंत्री एस.जयंशकर ने व्यक्त किया शोक

Fri, 21 Jun 2024 03:36 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

World Updates: तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन हो गया है। भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एस जयशंकर कहा कि यह भारतीय विदेश सेवा के लिए एक बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

तुर्किये में भारतीय राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन हो गया है। भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर विदेश मंत्री ने लिखा ‘तुर्किये में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। यह भारतीय विदेश सेवा के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके साथ कई मौकों पर मिलकर काम किया है। मैं हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और सेवा की सराहना करता हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

विज्ञापन


भारतीय मजदूर की मौत मामले में इटली में जांच
रोम के दक्षिण में स्थित गांव एग्रो पोंटिनो में तरबूज के खेत में काम करते समय सतनाम सिंह का एक हाथ कट गया था। घायल होने के दो दिन बाद सिंह की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घायल होने के बाद सिंह को उनके घर के बाहर छोड़ दिया गया था। उनके कटे हुए हाथ को फलों के टोकरे में रखा गया था। खेत के मालिक रेन्जो लोवाटो ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। लोवाटो ने स्थानीय मीडिया से कहा कि जिस मशीन से सिंह घायल हुए थे उन्हें उसके करीब न जाने की चेतावनी दी गई थी। लोवाटो ने बताया कि सिंह ने उनकी बात नहीं मानी। दुर्भाग्य से यह एक बड़ी लापरवाही थी। काराबेनियरी पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि लोवाटो के बेटे पर सिंह को उनके घर के बाहर गंभीर हालत में छोड़ने, हत्या और संकट के समय किसी व्यक्ति की सहायता न करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र पहुंचा वेटिकन मुकदमा, पोप पर अधिकार हनन के आरोप: न्यूयॉर्क
वेटिकन के बड़े वित्तीय मुकदमे में एक प्रतिवादी ने संयुक्त राष्ट्र में शिकायत की है कि पोप फ्रांसिस ने जांच में व्यापक निगरानी को अधिकृत करके उसका मानवाधिकार हनन किया है।

नेपाल : गिरफ्तार नशा तस्करों में एक भारतीय महिला भी
नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जिन चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है। महिला की पहचान लालरुता सांगी (27) के रूप में की गई है। नेपाल एनसीबी ने 15.80 करोड़ की 4,504 ग्राम कोकीन बरामद की थी। एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के जगदीप की बेटी तान्या कनाडा में लिबरल उम्मीदवार
राजपुरा की भटेजा काॅलोनी व पटियाला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीप सिंह सोढ़ी की बेटी तान्या सोढ़ी को लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा (न्यू ब्रुसविक) ने मॉन्कटन नॉर्थवेस्ट के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। बीजेपी नेता ने बताया कि उनकी बेटी तान्या सोढ़ी कनाडा में रियाल्टर के साथ-साथ वकील के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा ने चुनाव में मॉन्कटन नॉर्थवेस्ट के लिए आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में तान्या सोढ़ी के नाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें