फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates:  पाकिस्तान में पुलिसकर्मी ने की दो वकीलों की हत्या; निजी कारणों से उठाया खौफनाक कदम

Sun, 16 Jun 2024 03:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पाकिस्तान के अटक में एक पुलिसकर्मी द्वारा दो वकीलों को गोली मार देने की घटना सामने आई है। इसके पीछे का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। मृतकों की पहचान जिला बार अटक के पूर्व अध्यक्ष वकील इसरार अहमद और वकील जुल्फिकार मिर्जा के रूप में की गई।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को कथित तौर पर विशिष्ट बलों के एक एएसआई ने निजी दुश्मनी के चलते दो वकीलों को गोली मार दी। अटक पुलिस ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एएसआई इंतिजार शाह इस बात से परेशान थे कि वकील अहमद के कारण उन्हें पारिवारिक अदालत में अपनी पत्नी को तलाक देना पड़ा। 

हत्या की वारदात के बाद अटक के जिला पुलिस अधिकारी सरदार गियास गुल खान ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने एएसआई इंतिजार शाह को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, अटक एलीट फोर्स के प्रभारी और एक मोहर्रर को लापरवाही और असावधानी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें