फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: 21 जून को भारत के दौरे पर आएंगी PM शेख हसीना; दलाई लामा से मिलने भारत आएगा US का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 15 Jun 2024 09:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
विज्ञापन
म्यांमार - फोटो : ani
विज्ञापन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि हसीना 22 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी।  

विज्ञापन

दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
दलाई लामा से मिलने अगले सप्ताह भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
यूएस हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल और पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी समेत अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचेगा। अमेरिकी कांग्रेस ने इस महीने तिब्बत की स्थिति और शासन पर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक कानून पारित किया है, जिसमें दलाई लामा के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का बीजिंग से आह्वान किया है। प्रतिनिधिमंडल 18 और 19 जून को धर्मशाला में होगा।  
विज्ञापन

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम का काफिला दुर्घटनाग्रस्त

मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बता दें कि वाहन में क्लाउडिया शीनबॉम मौजूद नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें