फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: नाइजीरिया के दो गांवों में बंदूकधारियों ने किया हमला, कम से कम 20 लोगों की मौत!

Wed, 08 Apr 2026 04:43 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के बग्ना और एरेना गांव में मंगलवार तड़के हथियारबंद हमलावरों ने भीषण हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और सोते हुए ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों का दावा है कि इस हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लापता हैं, जबकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर केवल तीन मौतों की पुष्टि की है।

विज्ञापन


हमलावरों ने घंटों तक घरों में लूटपाट मचाई, जिससे डरे सहमे ग्रामीण जान बचाने के लिए पड़ोसी इलाकों में भागने को मजबूर हो गए। यह हमला नाइजीरिया में जारी सुरक्षा संकट का हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों से नाइजीरिया में जमीन और संसाधनों को लेकर चरवाहों और किसानों के बीच अक्सर हिंसक झड़पें होती रहती हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में पूर्व सैनिक पर युद्ध अपराध का केस दर्ज
ऑस्ट्रेलिया में एक और पूर्व सैनिक पर युद्ध अपराध का केस दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने 2009 से 2012 के बीच अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान पांच निहत्थे नागरिकों की हत्या की थी। पुलिस ने अभी तक आरोपी के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसे जल्द ही सिडनी की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। 47 वर्षीय यह सैनिक अफगानिस्तान अभियान में शामिल होने वाला दूसरा ऑस्ट्रेलियाई पूर्व सैनिक है, जिस पर युद्ध अपराध का आरोप लगा है।

श्रीलंका से स्वदेश लौटे तीस भारतीय मछुआरे : उच्चायोग
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को बताया कि श्रीलंका में पकड़े गए 30 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेज दिया गया है और वे अपने घर लौट रहे हैं। उच्चायोग ने मछुआरों की तस्वीर भी प्रकाशित की। इससे पहले मार्च में, श्रीलंका से हिरासत में लिए गए 14 भारतीय मछुआरों को वापस स्वदेश भेजा जा चुका है। श्रीलंकाई सांसद हर्षा डी सिल्वा ने कहा, श्रीलंका में भारतीय मछुआरों का मुद्दा एक चिरस्थायी समस्या है।

बांग्लादेश में पहली महिला स्पीकर शर्मिन चौधरी ढाका से गिरफ्तार
बांग्लादेश संसद की पूर्व और पहली महिला स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को राजधानी ढाका में गिरफ्तार कर लिया गया है। चौधरी को ढाका महानगर पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने लालबाग पुलिस स्टेशन में जन आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने कहा, उन्हें गिरफ्तार कर कार्यालय लाया गया और गहन पूछताछ की जा रही है। वह कई जगहों पर छिपी हुई थीं और हाल ही में वह धानमंडी में एक रिश्तेदार के घर पर रह रही थीं।

तनाव के बीच चीन पहुंचीं ताइवान की नेता प्रतिपक्ष चेंग ली वुन
ताइवान जलडमरूमध्य में जारी तनाव के बीच ताइवान की नेता प्रतिपक्ष चेंग ली-वुन छह दिवसीय दौर पर मंगलवार को शंघाई (चीन) पहुंचीं। वुन के साथ उनकी बीजिंग समर्थक पार्टी- चीनी कुओमिन्तांग (केएमटी) का एक प्रतिनिधिमंडल भी चीन की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान वुन राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर जलडमरूमध्य में तनाव कम करने पर चर्चा करेंगी। वुन की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। यह एक दशक में किसी केएमटी नेता की पहली चीन यात्रा है।

वकील से मिल सकेंगे इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट का आदेश
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अल-कादरी ट्रस्ट मामले में जल्द ही अपने वकील से मिल सकेंगे। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अधिकारियों को आदेश दिया कि वे खान और उनके अधिवक्ता की मुलाकात का इंतजाम करें। दरअसल, सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सलमान सफदर ने कहा कि उन्हें अपने मुवक्किल (खान) से केस के सिलसिले में परामर्श करने की जरूरत है। इस पर मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर और न्यायमूर्ति मोहम्मद   आसिफ की पीठ ने उन्हें इजाजत दे दी।

अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए 5000 किलोग्राम सामग्री ले जाएगा सिग्नस यान 
सिग्नस एक्सएल मालवाहक अंतरिक्ष यान 8 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होगा। यह अंतरिक्ष यात्रियों की जरूरतों व अहम वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए पहली बार करीब 5000 किलोग्राम सामग्री लेकर जाएगा। यह 10 अप्रैल तक अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा, जहां से इस सामग्री का उपयोग शोध और दैनिक जरूरतों के लिए किया जाएगा।
नासा के मुताबिक, इस मिशन में भेजे जा रहे उपकरणों का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में उन्नत वैज्ञानिक प्रयोग करना है। इसमें कोल्ड एटम लैब के लिए नया मॉड्यूल होगा, जो क्वांटम क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है। इससे बेहतर कंप्यूटिंग तकनीक और डार्क मैटर जैसे रहस्य समझे जा सकेंगे।

स्पेस वेदर और तकनीकी सुरक्षा पर भी काम
नासा के अनुसार, इस बार एक विशेष रिसीवर भी भेजा जा रहा है, जो स्पेस वेदर की बेहतर जानकारी जुटाने में मदद करेगा। इससे पृथ्वी पर जीपीएस और रडार जैसी महत्वपूर्ण प्रणालियों की तकनीकी सुरक्षा को भी मजबूत किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

ट्रंप के बेटे ने यूरोपीय संघ की आलोचना की; ऑस्ट्रेलिया में पूर्व सैनिक पर युद्ध अपराध का केस दर्ज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बोस्निया के दौरे के दौरान यूरोपीय संघ (EU) की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूरोप में बहुत सारी उदार और ‘वोक’ नीतियां निवेश को रोक रही हैं और यह यूरोपीय संघ के पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच बड़े मतभेद पैदा कर रही हैं।ट्रंप जूनियर ने कहा कि पूर्वी यूरोपीय देशों में कामकाजी मानसिकता अब भी बनी हुई है, जबकि पश्चिमी यूरोप राजनीतिक मामलों में भ्रमित है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप की इस स्थिति को सुधारने का तरीका है कि वे अपने रास्ते से हटें।उनका यह दौरा बोस्निया के सेर्ब रिपब्लिका स्र्स्का क्षेत्र में हुआ, जहां के नेताओं ने लंबे समय से अमेरिकी और रूसी नेताओं का समर्थन किया है। यह दौरा वहां की सेर्ब अलगाववादी राजनीति को भी समर्थन देने वाला माना गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें