फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, तेल टैंकर से टकराई बस, 16 लोग जिंदा जले

Wed, 06 May 2026 11:45 AM IST
Asmita Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईरान की राजधानी के पास एक शॉपिंग सेंटर में आग लगी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 36 लोग घायल हो गए। यह जानकारी बुधवार को ईरान सरकारी टीवी ने दी। मंगलवार को तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित अर्घावन शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, सरकारी टेलीविजन चैनल आईआरआईबी ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। टेलीविजन फुटेज में दमकलकर्मियों को आग की लपटों से जूझते हुए दिखाया गया, जबकि बहुमंजिला इमारत से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठ रहे थे। इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि आगजनी का संबंध युद्ध से था, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक अस्थिर युद्धविराम लगभग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, तेल टैंकर से टकराई बस, 16 लोग जिंदा जले

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रांस-सुमात्रा राजमार्ग पर एक यात्री बस और तेल से भरे टैंकर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 16 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का अवसर भी नहीं मिल सका और बस व टैंकर के चालकों सहित 16 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें