फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की खबरें: चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप; पीओके में बड़ा हादसा, नदी में समाई वैन; 11 की मौत

Fri, 13 Nov 2026 12:46 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
फ्रांस में गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद तीन स्कूलों को खाली कराया गया। हालांकि, बाद में जांच में ये सभी धमकियां झूठी निकलीं। फ्रांसीसी अखबार 'ले पेरिसियन' के मुताबिक, ये तीनों घटनाएं दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले, पूर्वी फ्रांस के मोरेज और उत्तर-पूर्वी फ्रांस के लाओन शहर में हुईं। इन जगहों पर स्थित तीन शिक्षण संस्थानों को एहतियातन खाली कराया गया।
विज्ञापन


फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को बम की धमकी मिलने की तीन घटनाएं सामने आईं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस बम की धमकियों और चेतावनियों की बढ़ती घटनाओं को लेकर बेहद सतर्क है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आयरलैंड की राजधानी डबलिन में नौवें यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) शिखर सम्मेलन से इतर पत्रकारों से बातचीत में मैक्रों ने कहा कि इन धमकियों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल किसी विदेशी ताकत को इन घटनाओं के पीछे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

ये घटनाएं पिछले कुछ दिनों में यूरोप के कई देशों में बम की धमकियां मिलने के बीच हुई हैं। इटली में भी कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इतालवी अखबार 'कोरिएरे डेला सेरा' के मुताबिक, ऐसे स्कूलों की शुरुआती संख्या 1,803 बताई गई है। 
विज्ञापन


चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप
चीन के शिनजियांग में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका केंद्र कुचा से 79 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। भूकंप रात 9:47:51 बजे दर्ज किया गया। हालांकि, अभी नुकसान या किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान ने सऊदी पर हूती विद्रोहियों के हमलों को तुरंत रोकने की मांग, संयुक्त राष्ट्र में उठाया मुद्दा
पाकिस्तान ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले तुरंत रोकने की मांग की है। उसने कहा कि ये हमले बिना किसी शर्त के बंद होने चाहिए। यह मांग ऐसे समय आई है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने यमन पर लगे कुछ प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। यूएनएससी ने गुरुवार को इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

'डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत सैयद हैदर शाह ने अपने देश का वोट पक्ष में होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में सऊदी अरब पर हमले बढ़ा दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने तेल से जुड़ी सुविधाओं और सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है। वहीं, सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही रोक दिया है। इनमें रियाद को निशाना बनाने वाले ड्रोन और मिसाइलें भी शामिल हैं।

शाह ने कहा, हम सऊदी अरब के नेतृत्व, सरकार और वहां के भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, सुरक्षा और स्थिरता के लिए हमारा समर्थन अटूट है।

उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, हम अपने क्षेत्र की रक्षा करने और अपने नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा करने के उसके वैध अधिकार का समर्थन करते हैं। हम हूती विद्रोहियों के इन निंदनीय हमलों को तुरंत और बिना किसी शर्त के रोकने की मांग करते हैं। 
Trending Videos

पीओके में नदी में गिरी यात्री वैन, 11 लोगों की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। गिलगित से यासीन घाटी जा रही यात्रियों से भरी वैन मोरकाह ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर यासीन नदी में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने नदी से 10 शव बरामद किए और तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मृतक और घायल यासीन घाटी के रहने वाले थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गाजा में मानवीय सहायता के लिए भारत समेत 51 देशों की पहल
भारत ने गाजा में स्वास्थ्य सुविधाओं और मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग का समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने 50 अन्य देशों के साथ इस पहल का समर्थन किया। भारत ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गाजा के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों तक सुरक्षित और निर्बाध सहायता पहुंचना जरूरी है। देशों ने इजरायल की नई सरकार से दवाइयां, भोजन, पानी, ईंधन और आश्रय उपलब्ध कराने के रास्ते खोलने की अपील की है।

बच्चों के लेखक डेविड वॉलियम्स के खिलाफ यौन अपराधों की जांच
ब्रिटेन की लंदन पुलिस ने बच्चों के लेखक और कॉमेडियन डेविड वॉलियम्स के खिलाफ गंभीर यौन अपराधों के आरोपों की जांच शुरू की है। मीडिया रिपोर्टों में उन पर कम उम्र की लड़कियों और युवतियों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। एक महिला ने दावा किया कि 15 साल की उम्र में लंदन स्थित उनके घर पर उसके साथ यौन हमला हुआ था। पुलिस ने कहा कि उसे पहले भी दुर्व्यवहार से जुड़ी कई शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन

उत्तरी आयरलैंड के पूर्व नेता की पत्नी यौन अपराधियों की सूची में शामिल
उत्तरी आयरलैंड की पूर्व नेता जेफ्री डोनाल्डसन की पत्नी एलेनोर डोनाल्डसन को पांच साल के लिए यौन अपराधियों के रजिस्टर में शामिल किया गया है। जेफ्री को दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में 15 साल की जेल हुई थी। अदालत में एलेनोर पर पति के अपराधों में मदद करने और दुर्व्यवहार के दौरान मौजूद रहने के आरोप सामने आए थे। उन्हें तीन साल तक निगरानी और उपचार संबंधी आदेश भी दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें