पीएम मोदी का नेतृत्व आबादी को प्रगति की ओर ले जा रहा
चर्चा में इलास्टिक के सीईओ, आशुतोष कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार अद्भुत काम कर रही है। उनका ध्यान नवाचार, उद्योग के लिए खुला है। भारत अब दुनिया के सबसे बड़े, सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। पीएम मोदी का नेतृत्व आबादी को प्रगति की ओर ले जा रहा है। इंफॉर्मेटिका के सीईओ अमित वालिया ने कहा कि वैश्विक क्षेत्र में भारत को बहुत अलग तरीके से देखा जाता है। यह नवाचार का क्षेत्र है।