फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: कर्ट कैंपबेल बने अमेरिका के डिप्टी विदेश मंत्री, राष्ट्रपति जो बाइडन के हैं करीबी

Wed, 07 Feb 2024 10:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कर्ट कैंपबेल इससे पहले व्हाइट हाउस में हिंद प्रशांत महासागर मामलों के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल कॉर्डिनेटर रह चुके हैं। कर्ट कैंपबेल ने कहा है कि अमेरिका की चीन से प्रतिस्पर्धा है, लेकिन अमेरिका, चीन से युद्ध नहीं चाहता। 
विज्ञापन
कर्ट कैंपबेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सीनेट ने कर्ट कैंपबेल के डिप्टी विदेश मंत्री बनने पर मुहर लगा दी है। कर्ट कैंपबेल एशिया मामलों के जानकार माने जाते हैं और राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी हैं। कैंपबेल, वेंडी शरमन की जगह लेंगे, जो 8 जुलाई को रिटायर हो गए थे और अब वे अमेरिका के विदेश विभाग में सेकेंड रैंकिंग डिप्लोमैट के रूप में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ काम करेंगे। 
विज्ञापन


कर्ट कैंपबेल इससे पहले व्हाइट हाउस में हिंद प्रशांत महासागर मामलों के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल कॉर्डिनेटर रह चुके हैं। कर्ट कैंपबेल ने कहा है कि अमेरिका की चीन से प्रतिस्पर्धा है, लेकिन अमेरिका, चीन से युद्ध नहीं चाहता। कैंपबेल ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा और चीन के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें