फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: चिली के जंगल की आग में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 131 पहुंची, 300 से अधिक अब भी लापता

Wed, 07 Feb 2024 03:56 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंटियागो

सार

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने क्षेत्र की यात्रा के दौरान घोषणा की कि 2023 पैन अमेरिकन गेम्स के लिए इस्तेमाल किया गया फर्नीचर पीड़ितों को दान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 9,200 प्रभावित घरों के पानी के बिल भी माफ करेगी।
विज्ञापन
चिली के जंगलों में लगी भीषण आग। - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य चिली में कई दिनों तक लगी जंगल की आग से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 131 हो गई और 300 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि वलपरिसो में लगी आग 2010 में आए भूकंप के बाद चिली की सबसे घातक आपदा है। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने क्षेत्र की यात्रा के दौरान घोषणा की कि 2023 पैन अमेरिकन गेम्स के लिए इस्तेमाल किया गया फर्नीचर पीड़ितों को दान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 9,200 प्रभावित घरों के पानी के बिल भी माफ करेगी।

      
विज्ञापन

जांबिया में हैजा का प्रकोप, भारत ने भेजी मानवीय मदद
जांबिया में हैजा के प्रकोप से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दवा सहित जरूरी संसाधनों के अभाव में गरीब अफ्रीकी देश में हैजा के महामारी में बदलने की आशंका है। संकट की  घड़ी में भारत ने जांबिया को जरूरी दवाओं सहित 3.5 टन सहायता सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह राहत सामग्री एक व्यावसायिक कार्गो प्लेन से भेजी गई है। 3.5 टन सामग्री में जल शोधन के लिए क्लोरीन की गोलियां और हैजा के इलाज में बेहद अहम भुमिका निभाने वाले ओआरएस पाउच भेजे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक जांबिया में हैजा अगर महामारी के तौर पर फैला, तो इससे 35 लाख लोग जोखिम में होंगे। भारत के अलावा यूरोपीय संघ (ईयू) ने भी जांबिया की मदद के लिए 10 लाख यूरो देने का एलान किया है। यूरोपीय नागरिक सुरक्षा व मानवीय सहायता संचालन महानिदेशालय (ईसीएचओ) के मुताबिक ईयू की तरफ से आपातकालीन फंडिंग यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ को स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता व उससे जुड़ीं अहम जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ चलेगा आपराधिक मुकदमा
अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक केस चलाने का आदेश दिया है। संघीय अपील कोर्ट ने मंगलवार को कहा, ट्रम्प पर 2020 के चुनाव के नतीजे पलटने की साजिश रचने का आरोप है। उस वक्त वो राष्ट्रपति जरूर थे, लेकिन सिर्फ इस वजह से उन्हें राहत नहीं दी जा सकती। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने हरा दिया था। इसके बावजूद ट्रम्प धांधली का आरोप लगाते रहे और नतीजे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को संसद भवन पर हमला भी कर दिया था। इस मामले में ट्रम्प पर कई आरोप लगे हैं।

रूस में एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के तीन लोगों को सजा
रूस में एलजीबीटीक्यू प्लस को चरमपंथ के रूप में गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद पहली बार तीन लोगों को सजा दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंगलवार को साराटोव शहर में कलाकार इन्ना मोसिना पर 1,500 रूबल जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने एलजीबीटीक्यू प्लस के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाले थे। मोसिना का कहना है कि पोस्ट सुप्रीम कोर्ट के फैसले और नियम लागू होने से पहले के थे। वहीं, पिछले सप्ताह निजनी नोवगोरोड की कोर्ट ने इंद्रधनुषी बालियां पहनने पर अनास्तासिया येर्शोवा को पांच दिन जेल की सजा दी थी।

साल के अंत तक भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता : श्रीलंका
श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि 2024 के अंत तक भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि इसी तरह के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और चीन के लिए भी साल के अंत तक तैयार किए जाएंगे। ये समझौते नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंकाई व्यवसायों के लिए नए बाजार खोलेंगे।
विज्ञापन

समुद्र में भारत की ताकत बढ़ाएगा प्रिडेटर ड्रोन
अमेरिका ने भारत के लिए 31 प्रिडेटर ड्रोन बेचने के सौदे पर स्पष्टिकरण देते हुए कहा है कि ये ड्रोन समुद्र में भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे। 400 करोड़ डॉलर के इस सौदे को अमेरिकी सरकार ने पिछले सप्ताह ही मंजूरी दी है। हालांकि, बीच में एक मीडिया पोर्टल ने दावा किया था कि अमेरिका ने सौदे को रोक दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सोमवार को कहा कि सौदे को अमेरिकी सरकार ने मंजूरी दे दी है। भारत को 31 एमक्यू-9बी ड्रोन बेचे जाएंगे। इनकी आपूर्ति के लिए जनरल अटोमिक्स को मंजरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें