फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: लाल सागर और हिंद महासागर में जहाजों पर हूतियों के हमले; पाकिस्तान PoK में अर्धसैनिक बल तैनात करेगा

Mon, 24 Jun 2024 05:07 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
आए दिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों से डरी पाकिस्तान सरकार ने अपने कब्जे वाले कश्मीर में अर्धसैन्य बल तैनात करने का फैसला किया है। शहबाज शरीफ सरकार अगले तीन महीनों के लिए क्षेत्र में अर्ध सैनिक बल के छह प्लाटून तैनात करेगी। पिछले दिनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए हिंसक प्रदर्शनों से शहबाज सरकार हिल गई थी। मंहगी बिजली व भेदभाव के खिलाफ चले प्रदर्शनों में कई लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि पीओके के कथित प्रधानमंत्री चौधरी अनवारूल हक ने हाल ही में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


लाल सागर और हिंद महासागर में जहाजों पर हमले
हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में जहाजों को निशाना बनाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हूती ने हमले की जिम्मेदारी भी ले ही है। इससे पहले भी कई बार लाल सागर में इस्राइल से जुड़े कई जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है। बता दें कि बीते साल सात अक्तूबर से शुरू हुए इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बाद हूती विद्रोही कई जहाजों पर गोलीबारी करने के साथ-साथ मिसाइलों से भी हमले कर चुके हैं।
विज्ञापन

यूएई पहुंचे जयशंकर, गाजा व द्विपक्षीय मुद्दों पर नाहयान संग करेंगे बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ गाजा की स्थित एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।नाहयान के साथ बैठक से पहले जयशंकर अबू धाबी में प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, आज अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मंदिर भारत और यूएई का मित्रता का एक प्रत्यक्ष प्रतीक है। यह दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है और दोनों देशों के बीच संस्कृति का एक मजबूत सेतु है। इस साल 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया था। मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्थान ने किया है और इसके लिए जमीन यूएई सरकार ने दान की है।
विज्ञापन


गाजा सहायता केंद्र पर इस्राइली हमले में आठ की मौत
गाजा सिटी के करीब एक प्रशिक्षण कॉलेज पर हुए इस्राइली हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। इस वोकेशन कॉलेज का संचालन संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए करती है। अब यहां विस्थापित परिवारों की मदद की जा रही थी। यहां लोग मदद सामग्री भी लेने आते थे। यूएनआरडब्ल्यूए ने हमले की जांच शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से उसके 193 स्टाफ मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें