भारत ने चाड गणराज्य सरकार की मदद की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने घातक आग की घटना के जवाब में चाड गणराज्य की सरकार को आवश्यक जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स और सामान्य दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता प्रदान की।
भारत ने चाड को चिकित्सा आपूर्ति भेजी
भारत ने शनिवार को चाड को करीब 2,300 किलोग्राम चिकित्सा आपूर्ति भेजी, जिसमें जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स भी शामिल हैं। यह मदद चाड को भीषण विस्फोट के परिणामों से निपटने में मदद करने के लिए प्रदान की गई है। चाड की राजधानी अन जामेना के गोडजी क्षेत्र में एक शैन्य शस्त्रागार में हुए विनाशकारी विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए।
जापान के शाही परिवार को 40 वर्षों के बाद मिला नौजवान वारिस
जापान में 40 साल बाद शाही परिवार का कोई सदस्य व्यस्क हुआ है। 58 वर्षीय क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते प्रिंस हिसाहितो ने शुक्रवार को अपना 18वां जन्मदिन बनाया। प्रिंस फुमिहितो 40 साल पहले वयस्क हुए थे। प्रिंस हिसाहितो सम्राट नारुहितो के भतीजे और जापान के क्रिसेंथेमम सिंहासन के दूसरी रेखा के उत्तराधिकारी हैं। यह परिवार लगभग एक हजार साल से जापान की सत्ता पर काबिज है। लेकिन काफी वक्त से परिवार में कोई जवान पुरुष नहीं था। क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अपने 18वें जन्मदिन के मौके पर प्रिंस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अनुभवों से और ज्यादा सीखूंगा और तमाम पहलुओं को समझते हुए आगे बढ़ूंगा।' उन्होंने अपने माता-पिता और बहनों का भी आभार व्यक्त किया।
6 सितंबर, 2006 को जन्मे प्रिंस हिसाहितो सुकुबा विश्वविद्यालय के ओत्सुका में सीनियर हाईस्कूल के तीसरे वर्ष के छात्र हैं। जापान में राजा बनने की दौड़ में अपने पिता क्राउन प्रिंस फुमिहितो के बाद उनका ही नाम आता है। उनके पिता 1985 में 18 साल के हुए थे। इसके बाद अब वह वयस्क हुए हैं। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती उम्र और घटती आबादी का सामना कर रहे जापान में शाही परिवार भी इस परेशानी से अछूता नहीं है। ऐसे में प्रिंस हिसाहितो का 18 साल होना परिवार के लिए एक राहत की खबर है।