फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: चीन ने मालदीव को दिया पानी का उपहार, तिब्बत से भेजी ग्लेशियर जल की दूसरी खेप

Fri, 24 May 2024 09:48 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

भारतीय मूल की मलयेशियाई महिला को सिंगापुर में तीन सप्ताह के कारावास की सजा सुनाई गई है। उन पर अक्तूबर 2019 और फरवरी 2020 के बीच 68 इलेक्ट्रॉनिक रोड प्राइसिंग (ईआरपी) अपराधों और पांच अवैध पार्किंग के 14 आरोप हैं। दीवानाई करुणानिधी ने अपनी एक बाइक के लाइसेंस प्लेट को बदल दिया था। जिससे सड़कों पर स्थापित ईआरपी प्रणाली द्वारा सड़क उपयोग शुल्क से बचा जा सके। 

मामला 21 फरवरी 2020 को सामने आया, जब एक एलटीए अधिकारी ने देखा कि करुणानिधी के बाइक के आगे-पीछे के लाइसेंस प्लेट का नंबर अलग-अलग है। एलटीए अधिकारी ने जब बाइक के पिछले नंबर की जांच की तो उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं, अगला नंबर सिस्टम से रजिस्टर्ड है। 

 

विज्ञापन

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए यूएन प्रमुख के विशेष प्रतिनिधि बने कमल किशोर
आपदा और जलवायु जोखिम प्रबंधन के एक शीर्ष भारतीय अधिकारी कमल किशोर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यकाल संभाला लिया है। वहीं, किशोर संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (यूएनडीआरआर) के प्रमुख के तौर पर जापान के मामी मिजुटोरी की जगह लेंगे। उल्लेखनीय है कि गुटेरस ने 55 वर्षीय किशोर को बीते महीने 28 मार्च को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपने विशेष प्रतिनिधि और यूएनडीआरआर के प्रमुख तौर पर नियुक्त किया था। यूएनडीआरआर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, यूएनडीआरआर ने 20 मई को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव (एसआरएसजी) के विशेष प्रतिनिधि और यूएनडीआरआर के प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया है। हम उनके आने का स्वागत करते हैं। इस दौरान किशोर ने कहा कि बढ़ते जोखिमों के बीच यूएनडीआरआर आपदा जोखिमों को कम करने के लिए वैश्विक प्रयासों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाता है और वह अब तक हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, यूएनडीआरआर की महत्वाकांक्षा समस्या के स्तर से मेल खाती है। उन्होंने मिज़ुटोरी के नेतृत्व की सराहना करने के साथ ही कार्यवाहक एसआरएसजी तौर पर सेवा देने के लिए यूएनडीआरआर निदेशक, पाओला अल्ब्रिटो को धन्यवाद दिया।
 

नेपाल के हवाई अड्डे से भारतीय गिरफ्तार, जींस में छुपा ला रहा था सोना
एक भारतीय नागरिक छुपाकर लाए जा रहे एक किलो सोने की तस्करी के आरोप में नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी की पहचान 39 वर्षीय हरीशलाल गोकलानी के रूप में हुई। उसे बृहस्पतिवार की दोपहर सोने से लदे कपड़ों के साथ पकड़ा गया। वह दुबई से काठमांडो आया था। एक्स-रे के दौरान अधिकारियों को उसकी पहनी जींस में कुछ गड़बड़ी दिखाई पड़ी। आगे जांच की गई तो जींस के कपड़े के अंदर छुपाया गया सोना पकड़ में आया। पुलिस के मुताबिक, जींस सहित सोने का कुल वजन 1,200 किलोग्राम था। इसके अलावा उससे 40 ग्राम की सोने की चेन भी बरामद की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस भेजा गया। 

चीन ने मालदीव को दिया खास उपहार

चीन ने मालदीव को तिब्बती ग्लेशियरों का 1,500 टन पानी उपहार में दिया है, जो दो महीने से भी कम समय में इस तरह का दूसरा दान है, शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मालदीव चारों तरफ से समुद्र से घिरा है, लेकिन वहां पीने के पानी की कमी है। यही वजह है कि चीन का पानी का उपहार मालदीव के लिए खास है। मालदीव की सरकार ने इसके लिए चीन की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले 27 मार्च को भी चीन ने मालदीव को 15 हजार टन पानी की पहली खेप भेजी थी। इतना ही नहीं, चीन, मालदीव में मौसम निगरानी प्रणालियों को बढ़ाने के लिए भी सहयोग कर रहा है। मालदीव जलवायु परिवर्तन का खामियाजा भुगत रहा है और इसकी वजह से समुद्र के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। 
विज्ञापन

 भारत बायोटेक के सह-संस्थापक डॉ. कृष्णा को जॉन हॉपकिंस स्कूल का डीन मेडल सम्मान
 भारत बायोटेक के सह-संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कृष्णा एला को अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने प्रतिष्ठित डीन मेडल से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार 22 मई को मैरीलैंड के बाल्टीमोर में ब्लूमबर्ग स्कूल के दीक्षांत समारोह के दौरान डीन एलेन जे मैकेंजी ने प्रदान किया। जॉन्स हॉपकिंस स्कूल का यह सर्वोच्च सम्मान है। डॉ. एला को यह पुरस्कार उनके असाधारण नेतृत्व, स्थायी दृष्टिकोण व सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार में योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं सम्मान पाकर खुश हूं और इसे अपने देश भारत को समर्पित करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें